- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
क्लाथ मार्केट एसोसिएशन अध्यक्ष पर हमला करने वाला पकड़ाया
इंदौर. श्रीमंत महाराजा तुकोजीराव क्लॉथ मार्केट मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष, सह मंत्री सहित सात व्यापारियों पर हमला करने वाले बदमाश हम्माल दिनेश शर्मा को पुलिस ने 14 दिन बाद देवास नाका क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. शर्मा ने महावीर चौक से कब्जा हटाने की बात से नाराज होकर इस वारदात को अंजाम दिया था। हमले के बाद से वह पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था.
उल्लेखनीय है कि 10 जुलाई की दोपहर क्लॉथ मार्केट में महावीर चौक की पार्किंग की खाली जमीन पर पार्किंग स्थल बनाने के विवाद चल रहा था. यहां से हम्माली और ट्रांसपोर्टेशन का काम संचालित करने वाले भाजपा नेता व पुराने अपराधी रहे दिनेश शर्मा (हम्माल) ने व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष हंस कुमार जैन, सह मंत्री हिम्मत लाल जैन की दुकान में घुसकर विवाद और मारपीट की थी।
इतना ही नहीं, दोनों को बचाने आए व्यापारी मुकेश थावरानी, मनोज नीमा, पप्पी भय्या और हिम्मत लाल जैन के बेटे प्रीतेश व रितेश के साथ शर्मा के साथी सुमित अवस्थी, दिनेश बागोरा और अन्य मारपीट की थी. पकड़ाए जाने के बाद आरोपी राजू पिता भगवान दास ने बताया कि वह हम्माली का काम क्लाथ मार्केट मे करता है जिसका विवाद क्लाथ मार्केट व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष हंसराज जैन से हुआ था. विवाद के दौरान आरोपी राजू ने अपने गुट के साथियों दिनेश शर्मा, विनोद, सुमित तथा अन्य हम्मालों को एकत्रित कर हंसराज जैन की दुकान में घुसकर मारपीट की थी.
फरार आरोपियों की तलाश
आरोपीगणों से घटना मे शामिल अन्य साथियों के संबंध मे पूछताछ करने पर उन्होंनें बताया कि उनके साथ सदर बाजार थाना क्षेत्र का कुखयात बदमाश विनोद बागोरा भी था जिस पर पूर्व में थाना सदर बाजार में हत्या जैसे संगीन अपराध संहित कुल 06 अपराध दर्ज किये गये हैं. आरोपी सुमित का भी आपराधिक रिकार्ड ज्ञात हुआ है, पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त अन्य फरार आरोपीगणों की तलाश की जा रही है। उपरोक्त घटना के बदमाशों के पकड़े जाने पर व्यापारी बंधुओं ने पुलिस कार्यवाही की सराहना की है.


