- Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- LPU's Future-Ready B.Tech Ecosystem Powers Record Placements with Industry-Ready Talent
- ग्रीनप्लाई ने लॉन्च की टर्मीवैक्स - प्लाईवुड के लिए भारत की पहली एंटी-टर्माइट वैक्सीनेटेड तकनीक
- Greenply Launches Termivax, India's First Anti-Termite Vaccinated Technology in Plywood
- Varun Sood Backs Best Friend Harman Singha Ahead of The Traitors Season 2: You've got this! Go kill it, Harman!
फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था धमकी
इन्दौर .मैसेज कर परेशान करने तथा फोटो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को व्ही केयर फार यू ने गिरफतार कर लिया है. युवती की दोस्ती कालेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी.
थाना लसूडिया में युवती ने शिकायत की थी कि राहुल वर्मा से मेरी पहचान कॉलेज में पढाई के दौरान हुई थी. मै बी.ए.एम.एस कर रही थी, तब राहुल मेरा सीनियर था. उसी दौरान हमारे नंबर एक्सचेंज हुए थे.हमारी आपस मे बातचीत नहीं होती थी, किन्तु कुछ दिन पहले से राहुल मुझे मैसेज कर परेशान कर रहा है.
राहुल मेरे फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है. मुझसे मिलने के लिए दबाव बना रहा है. शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए वी केयर फॉर यू की टीम द्वारा आरोपी राहुल वर्मा पिता पुरूषोत्तम (24) निवासी शिवपुरी को पकड़कर,कार्यवाही हेतु थाना लसूडिया को सुपूर्द किया गया है.
आरोपी राहुल ने पूछताछ में बताया कि मेरी युवती से फेसबुक व व्हाट्सअप के माध्यम से बातचीत होती रहती है. युवती ने मुझे खुद ही व्हाट्सअप पर अपने फोटो भेजे थे. वही फोटो मैने उसे भेजकर मिलने का बोला था.


