- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंदौर को मिलेगी बड़ी सौगात, बंगाली चौराहा फ्लाईओवर का हुआ
इंदौर. इंदौर शहर को एक बड़ी सौगात फ्लाई ओवर ब्रिज के रूप में मिलने जा रही है। लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन और प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह ने आज बंगाली चौराहा फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण के लिए भूमि पूजन किया।
लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने इस अवसर पर कहा कि मध्यप्रदेश में इस समय विकास के बड़े-बड़े काम हो रहे हैं। इस ओवर ब्रिज के बनने से ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा।
उन्होंने इंदौर वासियों से आह्वान किया कि स्वच्छता में नंबर 1 के बाद अब इंदौर को रहने लायक नंबर एक शहर बनाने के लिए मिलजुल कर प्रयास करें। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती मालिनी गौड, क्षेत्रीय विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया, विधायक श्रीमती ऊषा ठाकुर, विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री शंकर लालवानी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने कहा कि जब प्रामाणिकता से काम होते हैं, तो आवाज बुलंद होती है। आज मंत्री श्री रामपाल सिंह को सुना तो यह बात सही साबित लग रही है। मध्य प्रदेश में इस समय काम बोल रहा है।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में इस समय काम करने का माहौल है। इंदौर मनमाड़ रेल का मार्ग भी प्रशस्त हो रहा है। इंदौर जिले में गांव-गांव आज शहर से जुड़ गए हैं। इसके लिए भी प्रदेश सरकार बधाई की पात्र है।
लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह ने भूमि पूजन के पश्चात सभा को संबोधित करते हुए इंदौर वासियों को बनने वाले इस ओवर ब्रिज के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में यह तय कर लिया गया है कि कार्य का तभी भूमि पूजन किया जाएगा, जब काम शुरू होने की स्थिति में होगा। पूर्ववर्ती सरकारों में केवल भूमि पूजन हो जाते थे और काम नहीं होते थे। अब मध्यप्रदेश में मजबूत सड़कें, मजबूत पुल और मजबूत सरकार वजूद में है।
श्री सिंह ने आंकड़ों के साथ विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 में पूरे मध्यप्रदेश में 860 करोड रुपए का बजट हुआ करता था। अब लोक निर्माण विभाग अकेले इंदौर जिले में 3117 करोड रुपए के काम करवा रहा है। मध्यप्रदेश में आजादी के बाद वर्ष 2003 तक कुल 129 पुल बने थे। वर्ष 2004 के बाद अब तक 732 पुल बनाए गए हैं या कार्य चल रहे हैं।
श्री रामपाल सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश की सड़कों को केंद्र सरकार के सहयोग के कारण भारतमाला परियोजना से जोड़ा गया है। इसका लाभ देशव्यापी संपर्क में मिलेगा। मंत्री श्री रामपाल सिंह ने यह भी बताया कि भोपाल इंदौर एक्सप्रेस हाईवे के निर्माण के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। इससे इंदौर और भोपाल की दूरी और समय भी कम हो जाएगें। मंत्री श्री रामपाल सिंह ने भंवरकुआ से तेजाजी नगर सड़क चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को वस्तुस्थिति और योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
मुख्य अभियंता श्री अखिलेश उपाध्याय ने स्वागत भाषण दिया और बताया कि इंदौर शहर के पूर्वी रिंग रोड़ क्षेत्र में बंगाली चौराहे पर फ्लाईओवर 29.47 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा। इस फ्लाई ओव्हर की लंबाई 623 मीटर तथा चौड़ाई 27 मीटर प्रस्तावित है।
पुल पाईल फाउण्डेशन में बनाया जाना प्रस्तावित है जो 10 मी. गहरी होगी। इंदौर शहर में ही पूर्व से निर्मित तीन इमली चौराहे के फ्लाई ओव्हर ब्रिज जैसा ही इस पुल का एकरेखण ओर अधोसंरचना है। खम्बों की आपस में दूरी 22 मीटर की होगी। पुल की रोड़ सतह से अधिकतम ऊचाई 7.38 मीटर प्रस्तावित है।
फोटो संलग्न – क्रमांक 1, 2, 3, 4, 5, 6


