- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
गाड़ी अड्डा क्षेत्र में नवनिर्मित पुल का लोकार्पण, तीसरी भुजा का भूमिपूजन
इंदौर. लोकसभा अध्यक्ष तथा सांसद श्रीमती सुमित्रा महाजन ने आज इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में नवनिर्मित रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया तथा इस पुल की तीसरी भुजा का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह ने की।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती मालिनी गौड, क्षेत्रीय विधायक सुश्री ऊषा ठाकुर, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री शंकर लालवानी, मध्यप्रदेश गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री कृष्णमुरारी मोघे, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री देवराज सिंह परिहार, पूर्व विधायक श्री गोपीकृष्ण नीमा, नगर निगम के सभापति श्री अजय सिंह नरूका, श्री ललित पोरवाल, श्री उमेश शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने कहा कि मध्यप्रदेश में विकास की प्रक्रिया सतत् जारी है। प्रदेश में विशेषकर इंदौर जिले में तेजी से हर क्षेत्र में विकास हो रहे हैं। इन विकास कार्यों में जनता और जनप्रतिनिधियों की भी सराहनीय भूमिका है। उन्होंने कहा कि सड़कें चौड़ी होंगी तो विकास को नई गति मिलेगी। आवागमन बेहतर होगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नागरिकों को चाहिये की वे विकास में सहभागी बनें।
कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में सड़कों का, पुल-पुलियाओं का जाल बिछाया जा रहा है। प्रतिदिन तेजी से सड़कें एवं पुल-पुलियाएं बन रही हैं। उन्होंने सड़क निर्माण के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने गाड़ी अड्डा क्षेत्र के नवनिर्मित पुल में शेष रहे गये कार्यों और तीसरी भुजा के निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री स्व. श्री प्रकाश सोनकर की स्मृति को चिरस्थायी बनाये रखने के लिये इस पुल का नामकरण स्व. श्री प्रकाश सोनकर के नाम पर करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम को मध्यप्रदेश गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री कृष्णमुरारी मोघे और विधायक सुश्री उषा ठाकुर ने भी सम्बोधित किया।
इंदौर शहर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा 3347 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति 12 अप्रैल,2013 को जारी की गई थी। यह कार्य पुराने रहवासी इलाके का एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य था। आर.ओ.बी निर्माण हेतु 11 मई,2018 को मेसर्स् रचना कन्स्ट्रक्शन कम्पनी अंकलेश्वर (गुजरात) को कार्यादेश जारी किया गया था कार्य 10 मई,2018 को पूर्ण होना था। नवलखा तरफ का पुल कार्य समय से पहले पूर्ण हो गया था। लेकिन न्यायालयीन प्रकरण के कारण कटकटपुरा तरफ का कार्य एक साल तक बंद रहा था। सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली की अनुमति के बाद कार्य पुन: हुआ और अतिक्रमण को हटाकर पुल कार्य चौड़ाई 14.80 मीटर है।
इंदौर शहर में निर्मित गाड़ी अड्डा रेल्वे ओव्हर ब्रिज के साथ तीसरी भुजा के निर्माण के संबंध में लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती महाजन ने रेल्वे ओव्हर ब्रिज के भूमिपूजन कार्यक्रम 8 जुलाई,2015 को ही आम जनता को आश्वस्थ किया था कि तीसरी भुजा के निर्माण के संबंध में तकनीकी परीक्षण कराया जायेगा ओर यदि संभव हुआ तो कार्य भी होगा ताकि पुल का समुचित उपयोग हो सकें।
मुख्य रेल्वे ओव्हर ब्रिज के ही बचत की राशि से ही तीसरी भुजा का निर्माण कराया जा रहा है। इस भुजा के निर्माण हेतु 9 मई,2018 को कार्यादेश जारी हुआ है और एक साल की भीतर कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य है। कार्यादेश मेसर्स प्रभा एक्जिम, इंदौर को दिया गया है। कार्य की लागत 594.40 लाख रूपये है। इस भुजा की कुल चौड़ाई 10.40 मीटर तथा लंबाई 257.00 मी. प्रस्तावित है।


