- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, भूमाफिया बब्बू-छब्बू के अवैध निर्माओं को किया ध्वस्त
नगर निगम और पुलिस- प्रशासन की संयुक्त पांच स्थानों पर की कार्रवाई
इंदौर. गुंडों और भूमाफियाओं के खिलाफ नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई बुधवार को भी जारी रही. खजराना थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए भूमाफिया बब्बू-छब्बू के दो-दो बड़े अवैध निर्माण मशीनों से ध्वस्त कर दिया. छब्बू के आलीशान बंगले में लाखों रुपये का सजाटी सामान था जो मलबा हो गया. गुंडों और भूमाफिया के खिलाफ की गई कार्रवाई में अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई थी. एक दिन में पांच अवैध निर्माणों को धूल में मिला दिया गया.
बुधवार अल सुबह ही नगर निगम का रिमूवल दस्ता सक्रिय हो गया था और 5.30 बजे के लगभग कार्रवाई शुकर कर दी थी. निगम द्वारा झोन 10 निपानिया, खजराना, मुसाखेडी व अन्य क्षेत्रो में रिमूवल कार्यवाही की गई. कार्यवाही के दौरान अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह, भवन अधिकारी ओ.पी. गोयल, रिमूवल विभाग के बबलू कल्याणे, संबंधित झोन के भवन अधिकारी, भवन निरीक्षक एवं जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे.
पहली कार्रवाई 59, कादर कॉलोनी (खजराना दरगाह के सामने) स्थित तीन मंजिला बंगले पर की गई. यहां 4500 वर्ग फीट का अवैध निर्माण था और यह बंगला फरजाना पत्नी सुल्तान शेख उर्फ बब्बू के नाम था. उक्त भवन की चौथी मंजिल पर बना अवैध टॉवर भी बना था, जिसके कनेक्शन काटने की कार्यवाही की गई. निगम ने दो पोकलेन मशीन लगाकर करीब ढाई घंटे में यह बड़ा मकान गिरा दिया.
दूसरी कार्रवाई 34, अली कॉलोनी बगीचे के सामने स्थित जी प्लस 1 आकार के आलीशान अवैध बंगले पर की गई, जिसे 1500 वर्गफीट जमीन पर बनाया गया था. उक्त मकान मुमताज बी पत्नी मोहम्मद साबिर उर्फ छब्बू के नाम था. परिवार की महिलाओं ने कार्रवाई रुकवाने की कोशिश की, लेकिन महिला निगमकर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें भगा दिया. इस बंगले में लाखों का सजावटी सामान था. कार्रवाई से पहले निगम की टीम ने घर का सारा सामान बगीचे में रखवा दिया. फिक्स फर्नीचर नहीं हटाया जा सका.रिमूव्हल के दौरान लगभग 05 पोकलेन व 05 जेसीबी, 250 से अधिक कर्मचारियो के माध्यम से निगम, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए रिमूवल किया गया.
तीसरी कार्रवाई झोन 10 में खजराना-निपानिया रोड पर गुलिस्तां गार्डन के पास की गई. जी प्लस 2 के लगभग 2000 वर्गफीट जमीन पर बने इस अवैध मकान में खुद बब्बू रहता था। निगम की मशीनों ने उसे भी तोड़कर जमींदोज कर दिया. चौथी कार्रवाई शालीमार कॉलोनी (खजराना) क्षेत्र में की गई जहां 1500 वर्गफीट जमीन पर बने अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई की गई। यह मकान छब्बू का था.
कंप्यूटर बाबा के करीबी तोमर का मकान भी तोड़ा
बुधवार को पांचवीं कार्रवाई जोन-11 के मूसाखेड़ी क्षेत्र में अनिल पिता रमेश तोमर के इदरीस कॉलोनी स्थित जी प्लस 1 आकार के मकान पर की गई. बिल्डिंग ऑफिसर नागेंद्रसिंह भदौरिया ने बताया कि यह अवैध मकान 1250 वर्गफीट जमीन पर बना था, जिसे पोकलेन मशीन से जमींदोज किया गया. यह मकान पहले ही टूटना था, लेकिन हाई कोर्ट के स्टे के कारण कार्रवाई नहीं हो पाई थी. मंगलवार को स्टे हटने के तुरंत बाद बुधवार को मकान तोड़ा गया. खजराना और मूसाखेड़ी में हुई कार्रवाई के दौरान पांच पोकलेन मशीन, पांच बुलडोजर और 250 से ज्यादा कर्मचारी मौजूद थे.


