- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, होटल 25 आवर्स सील किया
इंदौर. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्वच्छ इंदौर सुरक्षित इंदौर के संकल्प को सार्थक रूप देने के लिए कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में इंदौर जिले में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में आज राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई के तहत भवरकुआं थाना के पास स्थित होटल 25 आवर्स सील कर दिया गया. प्रशासन को होटल में रूके मेहमानों का रिकॉर्ड और नाम की एंट्री नहीं मिली.
जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को भंवरकुआं थाने के समीप होटल 25 अवर्स पर छापामार कार्रवाई की गई. होटल में रुके मेहमानों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला नहीं किसी प्रकार की एंट्री मिली. उनके नाम पते भी गलत है मेहमानों से पहचान पत्र भी नहीं मिले. अपर कलेक्टर पवन जैन ने बताया कि होटल में संदेहास्पद गतिविधियां संचालित की जा रही थी. यहां पर रुक रहे लोगों की आइडेंटिटी भी स्पष्ट नहीं थी. जिले की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए धारा 144 के उल्लंघन पर उक्त होटल को आज सील कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है.
उल्लेखनीय है कि होटलहोटल-25 अवर्स भवर कुआं थाने से महज कुछ दूरी पर है जिसके बावजूद भी जिला प्रशासन के निर्देशों के सीधे तौर पर अनदेखी की जा रही थी. पुलिस ने होटल मालिक लवदीप जसबीरसिंह भाटिया, उसका भाई मनदीप भाटिया दोनों निवासी विष्णुपुरी और मैंनेजर संजय सुखदेव मिश्रा निवासी सर्वानंद नगर पीपल्याराव के खिलाफ धारा 188 का केस दर्ज किया है. बताते हैं कि शांति समिति की बैठक में भी मामला उठा था कि होटल में ठहरने वालों की बारीकी से जांच की जाए. अफसरों को खुफिया विभाग से जानकारी मिली है कि कुछ लोग गड़बड़ कर सकते हैं।


