- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बंगाली चौराहा ओवर ब्रिज का निर्माण शीघ्र प्रारंभ होगा
विकास कार्यों के संबंध में बैठक सम्पन्न
इंदौर1 इंदौर के विकास के लिए प्रस्तावित तथा प्रगतिरत निर्माण योजनाओं के कार्यों को गति प्रदान करने के संबंध में चर्चा के लिए आज यहां रेसीडेंसी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्री रमेश मेंदोला, कलेक्टर श्री मनीष सिंह, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल, श्री गौरव रणदिवे, श्री मधु वर्मा, पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता तथा श्री मनोज पटेल एवं अन्य अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ आदि मौजूद थे। बैठक में मुख्य रूप से एलआईजी चौराहे से लेकर नवलखा तक प्रस्तावित एलिवेटेड ब्रिज, बंगाली चौराहा पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर तथा केलोद करताल में प्रस्तावित अत्याधुनिक मंडी के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि बायपास पर दोनों ओर 45 मीटर कंट्रोल एरिया में से केवल दोनों ओर 22.50 मीटर- 22.50 मीटर जमीन ही फोरलेन सड़क एवं अन्य यूटिलिटी के लिये ली जाएगी। दोनों ओर बाहर की शेष 22.50 मीटर-22.50 मीटर जमीन पर मिश्रित भू उपयोग का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इससे बायपास के दोनों ओर बाहरी 22.50 मीटर – 22.50 मीटर कंट्रोल एरिया जमीन पर भूस्वामी आवासीय/पब्लिक/सेमी पब्लिक तथा व्यावसायिक निर्माण के लिये उपयोग का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
बैठक में चर्चा के दौरान बताया गया कि बायपास के दोनों ओर तेजी से विकास हो रहे हैं। कॉलोनियाँ भी बन रही हैं। इस बायपास की स्थिति रिंग रोड की तरह आने वाले समय में हो जाएगी। इसको देखते हुए अभी से प्लानिंग की जरूरत है। विकास को योजनाबद्ध रूप से किये जाने की आवश्यकता है। बैठक में बंगाली चौराहा पर निर्माणाधीन ब्रिज के संबंध में भी चर्चा की गई। बताया गया कि इसका निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा। पिपलियाहाना ब्रिज की तरह ओवल शेप में रोटरी बनाकर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जायेगा।
बैठक में एलआईजी से लेकर नवलखा तक प्रस्तावित एलिवेटेड ब्रिज के संबंध में भी चर्चा की गई। बताया गया कि शहर हित में इस योजना में संशोधन कर आम नागरिकों की अधिकतम हित में निर्णय लिए जाएंगे। प्रस्तावित योजना में सुधार के अनेक विकल्पों पर चर्चा की गई।
बैठक में कैलोद करताल में प्रस्तावित अत्याधुनिक मण्डी के निर्माण के संबंध में चर्चा की गई। चर्चा के दौरान बताया गया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुसार इस मण्डी को एक्सपोर्ट प्रमोशन के लिये भी तैयार किया जायेगा। इस संबंध में चर्चा के लिये कल व्यापारियों के साथ चर्चा कर उनके सुझाव भी लिये जाएंगे।
बैठक में मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इंदौर जिले में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में विशेषज्ञों की सलाह लेकर कार्य किये जाएंगे। प्रस्तावित विकास योजनाओं में सुधार तथा अतिरिक्त आवंटन के लिये वरिष्ठ स्तर पर चर्चा की जाएगी। सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि शहर में ऐसे निर्माण कार्य कराये जाएंगे जिससे कि अधिकतम लोगों का हित हो। बीआरटीएस पर प्रस्तावित एलिवेटेड ब्रिज में सुधार अथवा इसके विकल्पों पर भी चर्चा की जा रही है।


