- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
पश्चिम बंगाल में भाजपा का लक्ष्य 200 सीटों का: विजयवर्गीय
इंदौर. पश्चिम बंगाग के विधानसभा में भाजपा का लक्ष्य 200 सीटों को जीतने का है. हमें उम्मीद है कि पश्चिम बंगाल में हम 200 सीटों के आसपास रहेंगे. हमारी चुनाव आयोग से मांग है कि पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा से वहां की पुलिस को अलग रखा जाए.
यह बात भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा करत हुए कही. चर्चा करते हुए उन्होंने आरोप लगाते हुये कहा कि पश्चिम बंगाल में ‘सुपारी किलिंग’ शुरू हो गई है. उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों से आपराधिक घटनाये करवाई जा रही हैं.
कांग्रेस पर तंज कसते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस में अगर पावाद खत्म हो जाएगा तो कांग्रेस ही नहीं रहेगी, कांग्रेस की पहचान ही पावाद है. वहीं इंदौर को एक से अधिक मंत्री मिलने के सवाल पर कहा कि ज्यादा मंत्री मिलने चाहिए. पहले भी दो-दो, तीन-तीन मंत्री इंदौर से रहे हैं.
अश्लीलता फैलाना जायज नहीं
श्री विजयवर्गीय ने ओटीटी प्लेटफॉर्म से संबंधित के प्रश्न के उत्तर में कहा कि मैं इसके विरोध में हूँ. उन्होंने केंद्र सरकार को इसे नियंत्रित करने के लिए उचित व्यवस्था करनी चाहिए. श्री विजयवर्गीय ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर लोगों की दो तरह की राय है. लोगों का कहना है कि वेब सीरिज़ के आने से नए कलाकारों को अवसर के साथ साथ काम मिल रहा है। उन्होंने कहा ‘काम और अवसर मिले ये अच्छा है, लेकिन अश्लीलता फैलाना जायज नहीं है.
नकली हीरो के असली चेहरे उजागर हो रहे
केंद्रीय जांच एजेंसियों के द्वारा बॉलीवुड के कुछ अदाकारों से पूछताछ और अन्य कार्यवाही पर उन्होंने कहा कि बात सुशांत सिंह राजूपत की मृत्यु के कारणों का पता लगाने से शुरू हुई थी. जो अब अलग दिशा में जाती नजर आ रही है। उन्होंने कहा अच्छा है, इस तरह कुछ नकली हीरो के असली चहरे उजागर हो रहे है।
लव जिहाद की परिभाष समझना जरूरी
लव जिहाद से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंंने कहा कि लव जिहाद की परिभाषा को समझाना जरूरी है। उन्होंने कहा षड्यंत्रपूर्वक कुछ भी कार्य किया जाना गलत है। उन्होंने कहा लव जिहाद के अपराध में दोषी पाए गए व्यक्ति को कितनी सजा मिले इसका फैसला विधायक करेंगे।
मैं कफ्र्यू के पक्ष में नहीं
शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों पर कहा – मैं दिन का कर्फ्यू लगाने के पक्ष में नहीं हूं, लेकिन लोगों को खुद की और समाज की चिंता करना चाहिए. वहीं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 30 नवंबर को पितृ पर्वत पर होने वाले विश्व के सबसे बड़े आयोजन 16 लाख दीप प्रज्वलन को लेकर कहा कि कोविड के कारण इसकी तारीख को आगे बढ़ाया जा रहा है. 30 नवंबर की जगह अब 28 फरवरी 20 को यह आयोजन किया जाएगा। क्योंकि उसी दिन हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी. इस आयोजन में 32 हजार से ज्यादा लोग दिए जलाएंगे. हमने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी आयोजन की जानकारी दी है.


