- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
खजराना में चार बदमाशों के अवैध निर्माण ध्वस्त
निगम, पुलिस और प्रशासन ने की संयुक्त कार्रवाई
इंदौर. गुडों के खिलाफ रविवार को निगम और पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर खजराना क्षेत्र के चार गुंडों और माफियाओं के अवैध निर्माणों पर ध्वस्थ किया. तोडफ़ोड़ के दौरान गहमागहमी के बीच विरोध भी देखने को मिला. विरोध कर रहे लोगों को निगम और पुलिस ने पकडक़र वहां से हटा दिया. इसके लिए 4 जेसीबी, 2 पोकलेन और नगर निगम, पुलिस के साथ प्रशासन के 200 कर्मचारी व अफसर पहुंचे थे।
आज नगर निगम,जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए खजराना क्षेत्र में किए गए अवैध कब्जे से भूमि को मुक्त कराया गया. कार्यवाही के दौरान 2 पोकलेन मशीन एवं जेसीबी 200 कर्मचारियों द्वारा तोडने की कार्यवाही की गई. कार्यवाही के दौरान अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह, उपायुक्त रिमुव्हल श्रीमती लता अग्रवाल, भवन अधिकारी ओ.पी. गोयल परसराम भवन निरीक्षक विशाल राठौर, रिमुव्हल विभाग के बबलू कल्याणे, अवधेश जैन एवं जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे.
निगम द्वारा आज की गई रिमुव्हल कार्यवाही में नवाब पिता अजीज खान झुमरू कॉलोनी खजराना द्वारा जी +1 साइज 10 बाई 50 दो मंजिला अवैध मकान लगभग 1000 स्क्वायर फीट का जेसीबी के माध्यम से रिमूव किया गया. शादाब उर्फ लंगड़ा पिता कदीर खान 16 तंजीर नगर मस्जिद के सामने खजराना स्थित जी+1 का तीन मंजिला 15 बाई 50 का 2000 वर्ग फीट पर बना अवैध निर्माण जेसीबी के माध्यम से रिमूव किया गया.
इसके साथ ही निगम द्वारा अकरम पूर्व चिटकु पिता मोहम्मद रफीक खान इलियास कॉलोनी खजराना का जी+1 का 20 बाई 50 का 1000 वर्ग फीट पर बना अवैध मकान पोकलेन एवं जेसीबी मशीन के माध्यम से तोड़ा गया. निगम रिमूवल विभाग द्वारा फरहान पिता अनवर अहमद सुपर पैलेस कॉलोनी खजराना का जी+1 पर दो मंजिला 15 बाई 50 साइज लगभग 1500 वर्ग फीट का अवैध मकान को रिमूव करने की कार्रवाई की गई.
बता दें कि पुलिस ने 15 बड़े गुंडे और माफियाओं की लिस्ट बनाई है। निगम के साथ मिलकर इन पर कार्रवाई की जा रही है. इतना ही नहीं प्रशासन ने कम्प्यूटर बाबा और उनके करीबी रमेश तोमर के अवैध निर्माणों को भी ध्वस्त कर लिया है.
दर्ज है कई प्रकरण
आरोपी नवाब खान के खिलाफ जहां चाकूबाजी, अवैध वसूली, मारपीट, अवैध हथियार, अवैध शराब रखने, चोरी सहित अन्य प्रकरण दर्ज हैं। वहीं, आरोपी शादाब खान और इरफान भी कुख्यात अपराधी हैं. शादाब के खिलाफ मारपीट, अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट सहित करीब डेढ़ दर्जन केस दर्ज हैं.


