- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
शाम 5 बजे तक खुली रहेंगी नाश्ते की दुकानें
56 दुकान और मॉल खोलने पर भी सैद्धांतिक सहमति, सांसद शंकर लालवानी ने ली महत्वपूर्ण बैठक
रेसीडेंसी कोठी पर आज हुई महत्वपूर्ण बैठक में पोहे-कचोरी और नाश्ते की दुकानों का समय 10 बजे से बढ़ाकर शाम 5:00 बजे तक करने पर सहमति बनी है। साथ ही 56 दुकान और मॉल खोलने पर भी सैद्धांतिक सहमति बन गई है।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि 56 दुकान एसोसिएशन से बात हुई है और पूर्ण सावधानी के साथ Take away की इजाज़त देने पर सहमति बनी है। जिम खोलने की भी चर्चा हुई और एसोसिएशन से SoP बनाने के लिए कहा गया है।
मॉल खोलने पर भी सैद्धांतिक सहमति बन गई है। मॉल एसोसिएशन से मॉल के अंदर और बाहर भीड़ मैनेज करने, शारीरिक दूरी कैसे बनाकर रखेंगे आदि विषयों पर SoP बनाने के लिए कहा गया है जिसके बाद मॉल खोलने पर विचार होगा। मैजिक एवं वैन एसोसिएशन से भी बात की गई है और 4 पैसेंजर के साथ इसे चालू करने पर बात हुई है।
सांसद ने कहा कि इंदौर के लिए ये सबसे महत्वपूर्ण समय है, अगर हमने इस वक़्त सावधानी रखी तो हम कोरोना को काबू करने में सफल हो जाएंगे। इसलिए हम धीरे-धीरे सावधानी के साथ शहर खोलना चाहते हैं। साथ ही, धार्मिक स्थलों को लेकर भी जल्द ही दोबारा मीटिंग होगी और इस बारे में फैसला किया जाएगा।


