- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
इंदौर में 32 नए कोरोना पॉजीटिव मिले, 4 मौत
इंदौर. शहर में 32 नए मरीज कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने के साथ मरीजों का कुल आंकड़ा 4575 हो गया. चार मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 218 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1248 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1202 निगेटिव और 32 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 14 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 4575 हो गया. वहीं चार मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 214 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 80090 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 4575 पॉजीटिव निकले. इनमें से 218 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 30 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 3397 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 960 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से 8 लोगों को डिस्चार्ज किया गया. क्वारेंटाइन सेंटरों से अब तक कुल 4405 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गयी.



