- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
अगर कर रहें हैं परेशानियों का सामना, किचन में हो सकते हैं ये वास्तुदोष
डॉ श्रद्धा सोनी, वैदिक ज्योतिषाचार्य, रतन विशेषज्ञ

आपका मकान वास्तु के हिसाब से नहीं बना है तो आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, यदि आपका मकान वास्तु के हिसाब से है, फिर भी कई परेशानियां बनी हैं तो ये मानिए की आपका मकान तो वास्तु के हिसाब से है परन्तु कहीं न कहीं आपके मकान में बना किचन वास्तुदोष की परिधि में आ रहा है, अगर आपका किचन में वास्तुदोष है तो आपको शारीरिक, आर्थिक और मानसिक परेशानियां बनी रह सकती हैं.!
रसोई घर बनाते समय सिर्फ दिशा ही नहीं बल्कि कई अन्य बातों का ख्याल रखना भी जरूरी होता है, धन हानि, व्यापार हानि और रिश्तों में खटास जैसी समस्याएँ किचन में हुए वास्तुदोष की वजह से ही होती हैं, आइये जानते हैं किचन के वास्तुदोष के बारे में, ये कैसे लगता है और क्या हैं इसके निवारण…
1:- घर के मुख्यद्वार के सामने अगर आपका किचन है तो ये वास्तुदोष के कारण में से एक है, इससे बचाव के लिए किचन के द्वार पर पर्दा लगाएं.!
2:- सुबह उठते ही सबसे पहले किचन में झाड़ू पोंछा करें और नहाने के बाद ही किचन में प्रवेश करें, अन्न, धन और स्वास्थय में परेशानी नहीं होगी.!
3:- अगर आपके किचन में भगवान की मूर्ती है या भगवान का पूजाघर है तो यह भी वास्तुदोष का कारण है, किचन में पूजाघर की पवित्रता बाधित होती है, ऐसे में घर में रहने वालों धैर्यता की कमी होती है और साथ धन की कमी का समाना करना पड़ता है.!
4:- यदि आपका किचन ठूसा हुआ है या जिन चीजों का प्रयोग नहीं वह भी रखा है तो उसे हटा दें, क्योंकि ऐसा कर के आप अपनी प्रगति पर बाधा डाल रहे होते हैं, व्यापार में घाटे की वजह या नौकरी पर संकट इस वास्तुदोष के कारण ही होता है.!
5:- किचन के सामने बाथरूम हो या बगल में बाथरूम नहीं होना चाहिए, यदि बाथरूम है तो आपको इसे हमेशा बंद कर रखना चाहिए क्योंकि ये आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनता है, किचन में पहुंचने वाली नकारात्मकता आपके पूरे घर को बबार्द कर सकती है.!
6:- किचन में जब भी कुछ बनाएं उसमें से भगवान को भोग लगाने के लिए जरूर अलग निकाल दें, गाय के लिए रोटी भी निकालें, ऐसा करने से किचन के वास्तुदोष भी दूर होते हैं और घर के संकट भी.!
7:- यदि आपके किचन में रखा चूल्हा या पानी का सींक अगल-बगल है तो ये भी वास्तुदोष का ही कारण होता है, ऐसे में आपको इस दोष को दूर करना होगा क्योंकि ये रिश्तों में खट्टास का कारण होता है, अपने चूल्हे का स्थान पानी के स्रोत से दूर रखें।


