- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
सेव-नमकीन से जुड़े व्यापारी शासन के नियमों का पालन करें: लालवानी
निर्माताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
इंदौर. ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में जिले के आलू चिप्स एवं सेंव नमकीन निर्माताओं के प्रशिक्षण के लिए जिला प्रशासन, एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश एवं नमकीन मिठाई निर्माता व विके्रता कल्याण संघ द्वारा संयुक्त रूप से एक सम्मेलन का आयोजन किया गया.
सांसद शंकर लालवानी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में श्री लालवानी ने कहा कि खाद्य सामग्री बनाते और बेचते समय फूड सेफ्टी का कानूनों का पालन जरूरी है. सेव-नमकीन से जुड़े व्यापारी शासन के नियमों का पालन करें. घातक पदार्थों का सेव मिख्र में इस्तेमाल न करें. जिला प्रशासन और व्यापारियों के बीच परस्पर संवाद जरूरी है. जिला प्रशासन द्वारा इसके लिये एक कमेटी का गठन किया जाये, जो व्यापरियों की शंका का समाधान करें.
चिप्स और नमकीन निर्माण में अच्छी मलिटी का आलू, बेसन, और मसाला इस्तेमाल करना जरूरी है. मिख्र सेव में इस्तेमाल होने वाला तेल तीन बार से ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. बार-बार इस्तेमाल होने वाला तेल कैंसर कारक बनता है. मिख्र में तेल के तीन बार इस्तेमाल करने के बाद तेल बेच देना चाहिये, उससे बॉयो डीजल बनता है.
मिलावट और गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगीः कलेक्टर
कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि वे अपनी नैतिक जिम्मेदारी महसूस करें और सेव, नमकीन, चिप्स आदि में किसी भी तरह की मिलावट और गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. किसी तरह की गैर कानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी. व्यापारीगण खतरनाक रसायनों और मिलावटी मसालों का उपयोग बंद करें. यह सब स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है.
उन्होंने कहा कि सेव मिख्र के मामले में इंदौर को देश में नम्बर वन बनाना है. इस मुहिम में व्यापारियों का सहयोग जरूरी है. व्यापार में नैतिकता का पुट जरूरी है. माल शुद्ध हो और ब्रांडेड हो तो उसकी पहचान देश- विदेश में बनती है. इंदौर ब्रांड नमकीन का पूरी दुनिया में मांग होनी चाहिये. जिला प्रशासन द्वारा व्यापारियों की शंका समाधान के लिये कमेटी का गठन किया जायेगा. कार्यक्रम को अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर ने भी संबोधित किया.
नियम और आवश्यक उपायों की जानकारी दी
सम्मेलन में दो राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक रामनाथ सुर्यवंशी एवं सुश्री यशी श्रीवास्तव ने पावर पाईट प्रेजेन्टेंशन के माध्यम से नमकीन निर्माताओं को नियम कानून के साथ आवश्यक उपायों की जानकारी दी. साथ ही अच्छे सुझाव प्रस्तुत किये. ओम नमकीन एवं इंदौर नमकीन मिष्ठान्न निर्माता संघ के सचिव अनुराग बोथरा ने उपस्थित निर्माताओं को खाद्य सुरक्षा के नियमों के प्रति सजग रहने तथा इंदौर को इस क्षेत्र में नम्बर वन लाने के लिए शपथ दिलाई.
जागरूकत अत्यंत आवश्यक
एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद डफरिया ने बताया कि निर्माताओ में खाद्य सुरक्षा को लेकर जागरूकता अत्यंत आवश्यक है. इसलिए यह ायोजन किया गया जिससे उत्पादक नैतिकतापूर्ण अपने उत्पाद बना सके. इंदौर का नमकीन देश के साथ विदेशों में भी प्रसिध्द है. इसके लिए गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नही होगा. एसोसिएशन आपके गाइडेंस के लिए तैयार है. संचालन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष योगेश मेहता ने किया. सम्मेलन में नमकीन एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास जैन, एआयएमपी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, उपाध्यक्ष दिलीप देव, सचिव सुनील व्यास, तरूण व्यास आदि सहित लगभग 250 से अधिक नमकीन निर्ताताओं की उपस्थिति रही.


