- रोटरी क्लब ऑफ इंदौर प्रोफेशनल्स ने स्कूल की बच्चियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण करवाया।
- इंदौर पुलिस और एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल की संयुक्त पहल हजारों लोगों को तंबाकू और कैंसर के प्रति किया जागरूक
- Renowned Actors Sunny Deol, Preity Zinta, and Karan Deol Made Freshman Induction 2026 a Star-Studded Welcome for LPU Freshers
- “Advertising Ushered In A New-Age Sensibility to Films” - Farhan Akhtar on the stylized slick of ‘Dil Chahta Hai’.
- ‘हर कोई लव ट्रायंगल करना चाहता था’, ‘दिल चाहता है’ की कास्टिंग को लेकर फरहान अख्तर ने बताई पूरी कहानी
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का पुल धंसा
पूर्व मंत्री ने किया गांव का दौरा और जतायी नाराजगी
इंदौर. पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री तुलसीराम सिलावट ने आज असरावद बुजुर्ग गांव का भ्रमण किया। यहाँ एक नवनिर्मित पुल के क्षतिग्रत होने पर उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही और शासकीय धन का दुरूपयोग बताते हुए नाराजगी जताई है.
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास योजनान्तर्गत विधानसभा क्षेत्र सांवेर के ग्राम असरावद बुजुर्ग में लागत राशि 90 लाख रूपये का पुल 5 जून, 2019 को तैयार किया गया था। जिसमें घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग होने के कारण 19 दिसंबर, 2020 को धसने के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.
उक्त पुल का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के अधीनस्थ इंजीनियरों की मॉनिटरिंग-मूल्यांकन में किया गया था। पुल निर्माण के दौरान तत्कालीन इंजीनियरों द्वारा उच्च कोटि की निर्माण सामग्री का परीक्षण नहीं करने एवं सतत मॉनिटरिंग-मूल्यांकन नहीं होने से ठेकेदार द्वारा घटिया मटेरियल का उपयोग कर पुल का निर्माण किया गया।
पूर्व मंत्री श्री सिलावट ने कहा है कि यह गंभीर त्रुटि होकर शासकीय धन का दुरूपयोग है. श्री सिलावट ने महाप्रबंधक को पत्र लिखकर कहा है कि पुल निर्माण में सतत मॉनिटरिंग-मूल्यांकन नहीं कर शासकीय कार्य में अनियमितताएं करने वाले इंजीनियरों/ठेकेदारों के खिलाफ तत्काल जांच कमेटी बनवा कर संपूर्ण तथ्यों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही कर अवगत कराये। अविलम्ब तत्काल पुनः उक्त पुल का सधारण/संघारण कार्य कराये।


