- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
क्षमता 50 की लेकिन बैठा रखे थे 90 विद्यार्थी
यातायात पुलिस ने बिना फिटनेस की कॉलेज बस की जब्त
इंदौर. कॉलेज बस की क्षमता 50 विद्यार्थियों की थी लेकिन लेकिन उसमें 90 विद्यार्थी बैठा रखे थे. यही नहीं बस बिना फिटनेस के चल रही थी. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात ने रुकवा कर बस जब्त करवाई.
उल्लेखनीय है कि पुलिस उपायुक्त यातायात महेश चंद जैन के निर्देशन में विद्यार्थियों के सुरक्षित आवागमन के लिए शैक्षणिक संस्थानों की बसों का परीक्षण कर लगातार कार्रवाई की जा रही है. आज अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अनिल कुमार पाटीदार आईटी पार्क चौराहा से गुजर रहे थे. उसी दौरान आरडी मेमोरियल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट की कॉलेज बस क्रमांक एमपी09-एफए-7089 में क्षमता से अधिक सवारी पाए जाने पर बस को तुरंत रुकवाया गया.
भंवरकुआं चौराहे पर यातायात प्रबंधन का कार्य देख रहे सूबेदार अशोक भार्गव को वायरलेस प्रसारण के माध्यम से मौके पर बुलाकर बस पर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देशन दिए गए. जब यातायात प्रबंधन पुलिस की टीम ने उक्त बस में बैठे विद्यार्थियों की गिनती की तो बस में 90 विद्यार्थी सवार थे.
बस सवारी क्षमता 48+2 की है. वाहन चालक से बस के दस्तावेज मांगे तो चालक ने बस फिटनेस व वाहन चालक का लाइसेंस दस्तावेज नहीं दिए. इस पर सूबेदार अशोक भार्गव ने उक्त बस में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, बिना फिटनेस व बिना लाइसेंस के वाहन चलाने सहित अन्य धाराओं में बस को जप्त कर यातायात थाना खड़ा किया.


