- Two Sidharth Malhotras In Vvaan? The Actor’s Contrasting Avatars Spark A Bigger Mystery
- Sidharth Malhotra Enters Vvaan, But What Happens To Him Inside The Forbidden Forest?
- Anjana Sukhani Voices Concern Amid the Tragedy of Nepal Flash Floods
- Raksha Bandhan Special: Bollywood Sibling Pairs That Give Major Family Goals
- Vedang Raina-Alia Bhatt to Arjun Rampal-Deepika Padukone: 5 Iconic On-screen Pairings that Exude True Rakshabandhan Feels
घर से चला रहा था क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा
क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर. ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाले 2 आरोपियों को क्राईम ब्राँच ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों से 7 मोबाइल, 2 लैपटॉप, 1 एलईडी टीवी और 1,20,280 नगदी सहित 1 सट्टे अंक लिखा रजिस्टर जब्त किया गया. आरोपी विजयनगर क्षेत्र के श्रद्धाश्री कॉलोनी कॉलोनी में घर से क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था.
क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विजय नगर क्षेत्र के 3 श्रद्धाश्री कॉलोनी में ऑनलाइन क्रिकेट मैच का सट्टा संचालित किया जा रहा है. मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम व विजय नगर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर के द्वारा बताए स्थान पर दबिश दी. यहां मकान में 2 व्यक्ति दिखे जो लैपटॉप व एलईडी टीवी के माध्यम से आईपीएल का मैच का सट्टा संचालित कर रहे था. टीम ने उन्हें पकड़ा. आरोपियों ने अपना नाम विशाल पिता रंगलाल जैन निवासी श्रद्धा श्री कॉलोनी और अनूप पिता मनसुखलाल निवासी श्रद्धाश्री कॉलोनी बताया.
आरोपियो से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वयं के उक्त मकान से आईपीएल मैच लैपटॉप में इंटरनेट से ग्राहकों को आईडी बनाकर आईपीएल का मैच में सट्टा खिलवाना स्वीकार किया. आरोपी के कब्जे से 7 मोबाइल, 2 लैपटॉप, 1 एलईडी टीवी, 1,20,280 नगद और 1 सट्टे का अंक लिखा रजिस्टर, सट्टे का हिसाब-किताब जब्त किया. विजय नगर में आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई.
ग्राहकों के बना रखे थे आईडी
आरोपी संचालक द्वारा वेबसाइट के माध्यम से ग्राहकों की आईडी बनाकर मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था. आरोपी ने सट्टे की मास्टर आईडी पर 10 प्रतिशत कमिशन प्राप्त करना एवं एजेंट आईडी पर 5 प्रतिशत कमिशन प्राप्त करना स्वीकार किया.


