- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
मुख्यमंत्री ने कोरोना से अनाथ हुये बच्चों से की मुलाकात और संग खिचवाये फोटो
बच्चों से कहा घबराये नहीं मामा बनकर हमेशा रहुंगा साथ
इंदौर। इंदौर में कोरोना महामारी के वज्रपात से अपने माता-पिता को खोकर अनाथ होने वाले बच्चों से आज मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बच्चों तथा उनके अभिभावकों के संग फोटो खिंचवाये। बच्चों को गले लगाया, उन्हें सांत्वना दी। उनकी हिम्मत और हौसला बढ़ाया तथा आगे बढ़ने के लिये प्रेरणा दी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि घबराये नहीं मामा बनकर मैं हमेशा साथ रहूंगा। आपके सभी दुख-सुख में पूरी मदद की जायेगी। उन्होंने कहा कि इन बच्चों की पूरी शिक्षा, स्वास्थ्य, अधिकारों और संपत्ति के संरक्षण, संस्कारों के उन्नयन में पूरी मदद दी जायेगी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज उक्त मुलाकात ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में की। ज्ञात रहे की कोविड से अनाथ हुये बच्चों की सहायता के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान की पहल पर लागू की गयी मुख्यमंत्री कोविड बाल सेवा योजना के अंतर्गत इंदौर जिले में 44 बच्चों का चयन किया गया है। मुख्यमंत्री जी ने इन बच्चों के बारे में कहा कि भले ही उनके माता-पिता नहीं हैं, परन्तु मैं मामा बनकर हमेशा उनके साथ रहूंगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि आगे बढ़ने के लिये उन्हें हर संभव मदद दी जायेगी।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने बताया कि इन बच्चों के अधिकारों के संरक्षण के लिये जिले में नवाचार करते हुये प्रत्येक बच्चें के लिये एक-एक पालक और एक-एक सहायक पालक अधिकारी नियुक्त किये गये है। उक्त पालक अधिकारीगण प्रत्येक माह इन बच्चों से मुलाकात करते है और उनकी सकुशलता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य सभी जरूरतों का पूर्ण ध्यान रख रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इन बच्चों से भेट की और उनके साथ फोटो भी खिचवाये।


