- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
टीकाकरण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश और इंदौर नया इतिहास कायम करेगाः मुख्यमंत्री
ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में संवाद कार्यक्रम सम्पन्न
इंदौर। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि टीकाकरण के क्षेत्र में इंदौर और मध्यप्रदेश देश में नया इतिहास कायम करेगा। उन्होंने शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिये समयसीमा निर्धारित करते हुए कहा कि इंदौर में इस माह के अन्त तक शत-प्रतिशत नागरिकों को टीके का पहला डोज तथा दीपावली तक टीके का दूसरा डोज लगा दिया जायेगा। इसी तरह पूरे प्रदेश में सितम्बर के अन्त तक शत-प्रतिशत नागरिकों को पहला डोज तथा 31 दिसम्बर तक शत-प्रतिशत लोगों को दूसरा डोज लगाने के प्रयास किये जाएंगे।
उन्होंने कहा कि टीके की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आव्हान किया कि वे आगे आकर इस अभियान को जन आंदोलन बनायें और हर एक व्यक्ति को टीका लगाने के लिये समन्वित प्रयास करें। श्री चौहान ने कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर सभी नागरिकों से सजग और सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने वैक्सीनेशन के लिये सहयोग देने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने धन्यवाद भी दिया।
श्री चौहान आज इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में टीकाकरण महाअभियान के संबंध में आयोजित संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बाल कोविड योजना के तहत चयनित पात्र बच्चों एवं उनके संरक्षकों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में गृह मंत्री तथा इंदौर जिले के प्रभारी डॉ. नरोत्तम मिश्रा विशेष रूप से मौजूद थे। इस अवसर पर विधायकगण श्री रमेश मेंदोला, श्री आकाश विजयवर्गीय, श्रीमती मालिनी गौड़ तथा श्री महेन्द्र हार्डिया, पूर्व विधायक श्री मनोज पटेल तथा श्री राजेश सोनकर, श्री गौरव रणदिवे, राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. निशांत खरे, सुश्री कविता पाटीदार, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा तथा कलेक्टर श्री मनीष सिंह भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर जिले में कोरोना टीकाकरण के लिये चलाये जा रहे महाअभियान की सराहना की और कहा कि इंदौर इस क्षेत्र में नया इतिहास रचेगा और देश को नई दिशा दिखाएगा। इंदौर विकास के क्षेत्र में नई इबारत लिख रहा है। उन्होंने कहा कि केरल सहित देश के अन्य प्रांतों में तेजी से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। केरल में कल एक ही दिन में 37 हजार प्रकरण आये हैं। यह हमारे लिये चिन्ताजनक है। हमारे लिये सीख है कि हम सावधान एवं सतर्क रहें। यह नहीं सोचें कि कोरोना समाप्त हो गया है। कोरोना के तीसरी लहर की आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिये एकमात्र उपाय टीकाकरण ही है और हम जन आंदोलन के रूप में टीकाकरण महाअभियान आयोजित कर रहे हैं। इस अभियान को समाज के अंतिम व्यक्ति के टीकाकरण तक सतत जारी रखा जायेगा। उन्होंने समाज के सभी लोगों से इस महाअभियान में जुड़कर समन्वित प्रयासों से इसे सफल बनाने की अपील की।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर के टीकाकरण महाअभियान की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि इंदौर अपने स्वभाव के अनुरूप टीकाकरण क्षेत्र में भी नया इतिहास लिख रहा है। उन्होंने कहा कि प्रथम डोज के रूप में इंदौर में 18 वर्ष से अधिक आयु की लक्षित 28 लाख 07 हजार आबादी को शत-प्रतिशत टीकाकृत करने का लक्ष्य है, जो इसी माह के अन्त तक पूरा करने के प्रयास किये जायें। यहाँ अभी तक 27 लाख 37 हजार से अधिक लोगों को पहला डोज लगाया जा चुका है। मात्र 70 हजार लोग ही टीके के प्रथम डोज से वंचित हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि इनकी विधानसभावार सूची बनाकर सघन प्रयास कर सभी का टीकाकरण किया जाये। उन्होंने कहा कि दूसरे डोज के लिये भी लोगों को लगातार प्रेरित करते रहें, जब तक टीके के दोनों डोज नहीं लगते हैं, तब तक रोग प्रतिरोधक क्षमता पूरी तरह विकसित नहीं होती है। उन्होंने दूसरा डोज दीपावली के अन्त तक सभी व्यक्तियों को लगाने के लिये भी निर्देशित किया।
कार्यक्रम में राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. निशांत खरे ने इंदौर में टीकाकरण महाअभियान की सफलता के लिये किये गये प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंदौर में किस तरह से सभी वर्गों का सहयोग लेकर और नवाचार कर अभियान को सफलता के पायदान पर पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि इंदौर की जागरूक नागरिकों, संस्थाओं और प्रबुद्धजनों का अभूतपूर्व सहयोग मिल रहा है। यहाँ नवाचार कर महिलाओं के लिये विशेष टीकाकरण केन्द्र बनाये गये हैं। ड्राइव इन वैक्सीनेशन सेंटर बनाये गये। समाज के हर वर्ग तक पहुंच कर उनका टीकाकरण किया गया।


