- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
मुख्यमंत्री चौहान ने दिव्यांगजनों का किया अभिवादन एवं दिया आशीष
खजराना गणेश मंदिर प्रांगण में अवस्थित तीन वैक्सीनेशन सेंटरों का मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया अवलोकन
इंदौर. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इंदौर प्रवास के दौरान टीकाकरण महाअभियान के दूसरे चरण के द्वितीय दिवस पर इंदौर जिले के खजराना गणेश मंदिर प्रांगण पर स्थित वैक्सीनेशन सेंटरों का अवलोकन किया। प्रांगण में एक ही स्थान पर तीन वैक्सीनेशन सेंटर बनाये गये, जिसमें सामान्यजनों के लिये, हाईरिस्क वालों के लिये तथा दिव्यांगजनों के लिये वैक्सीनेशन सेंटर बनाकर नागरिकों को विशेष सुविधा प्रदाय की गई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सर्वप्रथम प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर श्री गणेश के दर्शन किये एवं पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत उन्होंने बनाये गये वैक्सीनेशन सेंटरों का अवलोकन किया।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिव्यांगजनों जिन्होंने कोरोना के विरूद्ध सुरक्षा का टीका लगवाया, उन्हें अभिवादन किया एवं आशीष दिया। दिव्यांगजनों के वैक्सीनेशन सेंटर के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दिव्यांग सुश्री रेखा मालवीय से चर्चा की एवं टीकाकृत होने पर उन्हें आशीष दिया। इसके साथ ही उन्होंने श्री इमरान अंशारी, श्री दीपू राठौर का भी अभिवादन किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम से किया संवाद
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम से भी संवाद किया। उन्होंने टीम के सदस्यों से पूछा कि आपने टीका लगवाया है या नहीं, प्रतिउत्तर पर सदस्यों ने बताया कि हमने टीका लगवा लिया है। यह सुनकर श्री चौहान ने कप्तान सहित सभी सदस्यों को सुरक्षा का टीका लगवाने की शुभकामनाएं दी।
दिव्यांगों के मुस्कुराते चेहरे बयां कर रहे सुरक्षा के टीके की दास्तां
अपने सम्बोधन में उन्होंने उपस्थित दिव्यांगजनों, कामकाजी बहनों एवं दिव्यांगों के लिये कोविड वैक्सीनेशन के क्षेत्र में कार्य कर रहे एनजीओ का अभिनंदन करते हुये कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि आप सभी दिव्यांगों के लिये वैक्सीनेशन के क्षेत्र में आगे आकर बेहतर कार्य कर रहे हैं। आज यहां उपस्थित दिव्यांगजनों के मुस्कुराते चेहरे यह कह रहे हैं कि हमने सुरक्षा का टीका लगवा लिया है “अब हम सुरक्षित है”।
महती भूमिका के लिये एनजीओ को दिया साधुवाद
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने एनजीओ को सम्बोधित करते हुये कहा कि आप सभी ने जितने समर्पण एवं निष्ठा के साथ सहयोग दिया, इसके लिये आप धन्यवाद के पात्र है। सभी को तहेदिल से धन्यवाद देता हूं। इंदौर जिले में सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग तथा संचालित समस्त दिव्यांगजनों, वरिष्ठजनों के हितार्थ कार्यरत 21 संस्थाओं के द्वारा कोरोना काल में कोविड के संक्रमण से बचाव के लिये प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य किया। जरूरतमंद दिव्यांगों एवं वृद्धजनों को समय पर दवाई, खाद्य सामग्री पहुंचाने तथा लॉकडाउन के दौरान प्रदेश के अन्य जिलों में फंसे दिव्यांगजनों को उनके घर तक पहुंच बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। संस्थाएं जैसे आनंद सर्विस सोयायटी, महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ, श्री युगपुरूष धाम बौद्धिक विकास केन्द्र सहित अन्य प्रमुख संस्थाओं ने अपना अमूल्य योगदान दिया है।


