- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
निम्न व मध्यम वर्ग के सिकलसेल एनीमिया पीड़ितों का निःशुल्क इलाज करेंगे: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर में डायलिसिस-थैलेसीमिया सेंटर एवं अत्याधुनिक ब्लड बैंक “प्रकल्प सुश्रुत” का जीर्णोद्धार एवं 8 करोड़ रुपए की लागत के नवीन कार्यो का किया भूमिपूजन
इंदौर. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इंदौर के रेडक्रॉस सोसायटी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डायलिसिस-थैलेसीमिया सेंटर एवं अत्याधुनिक ब्लड बैंक “प्रकल्प सुश्रुत” का जीर्णोद्धार एवं 8 करोड़ रुपए की लागत के नवीन कार्यो का भूमिपूजन किया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की लैब के यहां स्थापित होने से प्रदेश के थैलेसीमिया से ग्रसित मरीजों को काफी राहत होगी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सिकलसेल और थैलेसीमिया बीमारी ने हमेशा ही मुझे व्यथित किया है। मै इंदौर के समाजसेवियों, दानदाताओं, चिकित्सकों, रेडक्रॉस आदि को इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद देता हूं। इलाज से बेहतर रोकथाम होती है। इस सेंटर के माध्यम से थैलीसीमिया के सम्भावित रोगियों का शुरुआती दौर में ही निदान और इलाज हो सकेगा। उन्होंने बताया कि सिकलसेल एनीमिया के इलाज में काफी खर्चा आता है। इसके प्रभावी इलाज हेतु यूएसए के डॉक्टर्स के ग्रुप्स से एमओयू किया गया है। हम प्रकल्प सुश्रुत से जुड़े चिकित्सकों, समाजसेवियों, रेडक्रॉस के सहयोग से सरकार द्वारा निम्न व मध्यम वर्ग के सिकलसेल एनीमिया पीड़ितों का निःशुल्क इलाज करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लैब में अपना समय देने के संकल्प पर डॉक्टर विनीता कोठारी का आभार जताते हुए सम्मान किया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने परिसर में गर्भवती महिलाओं के लिए बनाए गए पिंक वैक्सिनेशन सेंटर का निरीक्षण कर वैक्सीन लगवा रही महिलाओं को वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट भी दिया। आशा कार्यकर्ता चेतना कुशवाह ने उन्हें राखी बांधी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने टीकाकरण कराने आई गर्भवती महिलाएं रेशमा, सरिता, योगिता से हालचाल पूछ अपना ख्याल रखने का कहा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विधायक श्रीमती मालिनी गौड़ द्वारा गर्भवती महिलाओं के वैक्सिनेशन के लिए किए गए प्रयास सराहनीय है। मैने यहां देखा कि बहनें बिना किसी डर भय के टीकाकरण के लिए यहां आई। यह टीकाकरण उनको तथा उनके आने वाले बच्चों को कोरोना से सुरक्षित रखेगा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि फिलहाल कोरोना थमा है फिर भी पॉजिटिव केस आ रहे है। यह वायरस कब स्वरूप बदल ले, कोई ठिकाना नहीं, इसलिए सावधान रहें। उन्होंने मौजूद चिकित्सकों से अपेक्षा की कि वे आमजनों में इसके लिए जागरूकता भी फैलाए। इंदौर कई चीजों में नम्बर वन है। आशा है कि गर्भवती महिलाओं के वैक्सिनेशन में इंदौर अग्रणी होगा। इस मौके पर विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, श्री महेंद्र हार्डिया, श्री आकाश विजयवर्गीय, डॉ. निशांत खरे, श्री गौरव रणदिवे आदि मौजूद थे।


