- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर 27 से
प्रदेश के औद्योगिक विकास व प्रदेश के उद्यमियों, ट्रेड, बिजनेस को नवाचार देने एवं एक उन्नत व तकनीकी प्लेटफार्म प्रदान करने के लिए एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के सह आयोजन में दि बंगाल चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 27 अगस्त से 5 सितंबर 2021 तक स्थानीय अभय प्रशाल, रेसकोर्स रोड, इंदौर में इंटरनेशनल इंडस्ट्रीयल मेगा ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है जिसका विधिवत शुभारंभ 27 अगस्त 2021 को शाम 4.30 बजे प्रदेश के एमएसएमई मंत्री ओम प्रकाश जी सकलेचा के मुख्य आतिथ्य एवं इंदौर के सांसद शकर लालवानी के विशिष्ठ आतिथ्य में अभय प्रशाल में होगा। दि बंगाल चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश की समर्पित और सक्षम टीम के मार्गदर्शन में यह आयोजन पहली बार इंदौर में ‘‘इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर’’ के नाम से आयोजित किया जा रहा है जो प्रदेश के उद्योग@ट्रेड व बिजनेस के हित में एक प्रमुख प्रदर्शनी के रूप में उभरकर आयेगी।
भारत और विदेशों के 25,000 से अधिक अद्वितीय उत्पादों के प्रदर्शन के साथ मेले का आयोजन एक भव्य प्रदर्शनी का माहौल निर्माण करेगी। जिसमें 8 विविध देशों एवं 12 राज्य के निर्माताओं द्वारा अपने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया जायेगा। कोविड की स्थिति को देखते हुए इस मेगा फेयर में 80 स्टॉलो को ही स्थान दिया जा सका है जिनके माध्यम से इस दस दिवसीय प्रदर्शनी में विभिन्न उन्नत उत्पादों का आदान प्रदान होगा इससे यहां के उद्यमियों@व्यवसायियों को नवीनतम उत्पादों की जानकारियों का लाभ मिलेगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद डफरिया ने बताया कि फेयर में अफगानिस्तान के ड्राय फ्रूट्स, स्पाइसेंस, हींग, सेफ्रॉन, टर्की के सिरामिक्स, दुबई के परफ्युम्स, बांगलादेश की साड़ियों सहित टेक्सटाइल्स आइटम, सिंगापुर की स्टीम आयरन, थाईलैंड की आर्टिफिशयल ज्वेलरी, इंडोनेशिया के होम यूिटलिटी प्रॉडक्ट्स, मलेशिया के फाउंटेन आदि होंगे। ऐसे ही राजस्थान, पंजाब, बिहार, उप्र, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, उड़ीसा, गुजरात सहित 12 राज्यों के खास प्रॉडक्ट्स जैसे मार्बल, होम मेड प्रॉडक्ट्स, साड़ियां आदि होंगे। इसमें अफगानिस्तान के प्रॉडक्ट्स दिल्ली के व्यापारियों द्वारा यहां प्रदर्शित किए जाएंगे।
दि बंगाल चेम्बर अॉफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कोलकाता में स्थापित सबसे पुराना और सबसे बडा संस्थान है। इस चेम्बर की स्थापना 1833 से पहले की है। पिछले 188 से अधिक वर्षों से, चेम्बर ने भारत में वाणिज्य और उद्योग के विकास को आगे बढ़ाते हुए एक संचालक के रूप में एक अग्रणी भूमिका निभाई है। चेम्बर एक शक्तिशाली प्रवर्तक (प्रमोटर) है, जो भारत में अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे के विकास का पक्षधर है।
एसोसिएशन आॅफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश इस आयोजन के माध्यम से यहां के ट्रेड एवं बिजनेस प्रतिनिधियों को आव्हान करता है कि यह भारत के आर्थिक पुनरुत्थान का समय है इसलिए प्रदर्शनी में प्रदर्शीत उत्पादों की एक विस्तृत विविधता के प्रदर्शन का आनंद लें, भारत और विदेशों की विभिन्न कंपनियों के साथ व्यापार सौदे करें और इस अनूठे मेले का पूरा अनुभव लेकर अपना व्यवसाय आगे बढाये। अध्यक्ष श्री प्रमोद डफरिया ने कहा है कि आयोजक दि बंगाल चेम्बर आॅफ कामर्स भी समग्र क्षेत्रीय आर्थिक विकास और प्रगति के प्रयास के साथ इंदौर आए हैं इसलिए हमें सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आर्थिक प्रगति के पहियों को गति देना है। आयोजक व सह आयोजन हमारे पत्रकार एवं मिडिया भाईयों के सहयोग का अभिलाषी है साथ ही इंदौर जैसे गतिशील शहर के नागरिकों और व्यापारिक बिरादरी को इस प्रदर्शनी में आने, देखने और इसे सफल बनाने के लिए सादर आमंत्रित करता हैं।
मानद सचिव सुनील व्यास ने बताया है कि उद्योग, व्यवसाय से जुडे लोगों के लिए यह आयोजन लाभदायक होगा जहां इंदौर सहित मेले में सम्मिलित होने वाले उद्योगपति और निर्माता उद्योगजगत के विदेश व देश के शीर्ष हस्तियों से संवाद कर सकेगंे। आप सभी जानते है कि औद्योगिक राजधानी इंदौर निवेश के दृष्टि से लंबी अवधि के व्यापार निवेश के लिए भारतीय शहरों में से एक प्रमुख स्थल है तथा उद्योग संभावित क्षेत्र होने से व्यवसाय का उपयुक्त वातावरण यहां है जहां उद्योग लाभ उठा रहे है तथा जो नव उद्यमी सहभागी होगें वे इसका लाभ उठा सकते है। इंदौर और आस पास के क्षेत्रों में उद्योगों के लिए काफी अच्छी संभावनाएं है क्योकि इंदौर औद्योगिक दृष्टि से विकास की ओर निरंतर अग्रसर है जिसके लिए शासन भी सतत् प्रयासरत है।
आयोजन समिति के चिदरूप शाह ने जानकारी दी की प्रदर्शनी में विजिटर्स के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा लेकिन कोविड प्रोटोकॉल व नियमों का पूर्ण ध्यान रखा जायेगा। आपने अधिक से अधिक उद्योगपति@व्यवसायीगण एवं इस क्षेत्र से जुडे नागरिकों से इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर नये उत्पादों की जानकारी लेने व अपने व्यवसाय को द्विगुणी करने का आग्रह किया है।


