- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
नशीला पदार्थ खिलाकर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म
घूमने के बहाने साथ ले गए थे दोस्त
इंदौर. लसूड़िया थाना क्षेत्र में 12वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है. छात्रा अपने 4 दोस्तों के साथ कार से मांडू के लिए निकली थी. इस दौरान उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया. इसके बाद उसे कमरे पर ले जाकर 3 लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. इस समय छात्रा की सहेली भी मौजूद थी. लड़की ने अपनी सहेली समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है.
जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने 12वीं पास कर कालेज में दाखिला लिया है. एक सहेली के माध्यम से टीना उर्फ पूजा नरवरिया से दोस्ती हुई थी. दोनों साथ घूमने भी जाते रहते हैं. 23 अगस्त को पूजा कार लेकर घर आई और टूर पर मांडव (धार) चलने का कहा. पूजा के साथ निपुल कुमार, आशीष और रितेश वर्मा भी थे. यहां से सभी मांडू के लिए निकले थे. रास्ते में लौटते वक्त आशीष ने कोल्ड ड्रिंक दी. इसे पीने के बाद चक्कर आने लगे और मैंबेहोश हो गई.
रात 10 बजे जब होश आया, तो मैंने खुद को एक कमरे में पाया. मैंने देखा कि पहले निपुल और फिर आशीष मेरे साथ गलत काम कर रहा है. घटना के समय रितेश और पूजा कमरे में नहीं थे. इसके बाद रितेश ने भी गलत काम किया. कुछ देर बाद तीनों कमरे में आए और मारपीट करने लगे. उस वक्त पूजा भी मौजूद थी। सभी ने जान से मारने की धमकी देकर नशे की हालत में ही घर से बाहर निकाल दिया.
दोस्त को काल कर बताई घटना
छात्रा ने कहा एक व्यक्ति से जगह का नाम पूछा और फिर कुछ देर बाद अपने दोस्त को काल कर पूरी घटना बताई और कान्फ्रेंस के जरिए मां से बात की. पीड़िता ने वाट्सएप पर गूगल लोकेशन भेजकर परिजनों को बुलाया. वे मुझे लेने आए और थाने ले गए.
किराए से रहता है आशीष
पुलिस के अनुसार आशीष स्कीम 78 में किराए से रहता है। उसी के कमरे पर आरोपी ले गए थे. वहीं वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने पीड़िता की निशानदेही पर पूजा के घर पहुंची. पूजा परिवार समेत फरार है. वहीं आशीष भी फरार हो गया है.


