- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
गणना में जवानों को खिलाएं ताजा केले, एसपी पश्चिम ने की पहल
इंदौर. पुलिसकर्मियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए एसपी पश्चिम ने एक पहल की है. एसपी महेश चंद जैन ने सुबह-शाम गणना में शामिल होने वाले पुलिसकर्मियों को ताजा केले खिलाने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए हैं. उनका कहना है कि अगर थाना प्रभारी बिल पेश करेंगे, तो सरकार से पेमेंट करा दिया जाएगा.
उल्लेखनीय है कि एसपी पश्चिम महेश चंद जैन ने बुधवार को आदेश (27/669/21) की प्रति सभी एएसपी,सीएसपी और एसडीओपी को भेजी। आदेश में स्पष्ट लिखा कि प्रातः और सायंकालीन गणना(रोलकॉल) में उपस्थित बल को दो दो केले अवश्य रुप से उपलब्ध करवाए जाएं. थोक विक्रेता से संपर्क कर गुणवत्ता वाले ताजा केले खरीदें.
एसपी के मुताबिक केले इंस्टेंट एनर्जी का सबसे बड़ा स्त्रोत है. खिलाड़ियों और वर्जिश करने वालें भी एनर्जी व प्रोटिन के लिए डाइट में केले शामिल करते है. पिछले कुछ दिनों से पुलिसकर्मियों को दिनभर ड्यूटी करना पड़ रही है. सुबह से ड्यूटी पर आने वाले जवान रात को घर जा पाते है. जवानों को भूखा न रहना पड़े और मजबूरी में तेल से बने खाद्य पदार्थों का सेवन न करना पड़े इसलिए केले के आदेश दिए है.
शासन से कराएंगे पेमेंट
बजट को लेकर एसपी ने कहा कि सरकार की तरफ से बजट मिलता है। कोरोना काल में आगे आकर कुछ सामाजिक संस्थाओं पुलिस की मदद की है. उनसे बात की है। इसके बाद भी अगर कुछ थाना प्रभारियों को बजट में परेशानी आती है, तो वे एसपी ऑफिस में बिल पेश करें, वह शासन से उसका पेमेंट करवाएंगे.
पश्चिम थानों में मंगवाए केले
आदेश की प्रति मिलते ही पश्चिम क्षेत्र के कईं थाना प्रभारियों ने आदेश का पालन शुरू कर दिया. टीआइ ने केले से भरे कैरेट मंगवाए और जवानों के साथ खाए. संतरी,बीट और एचसीएम ड्यूटी पर तैनात पुुलिसकर्मी एसपी की पहल से खुश भी है.


