- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नववर्ष की शुरूआत गरीब कल्याण के साथ की
कमजोर वर्ग को उपलब्ध करवाई सहायता
इंदौर . मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नववर्ष की शुरूआत गरीब कल्याण के साथ की। मुख्यमंत्री श्री चौहान नववर्ष के पहले दिन इंदौर के पंचशील नगर बस्ती में पहुँचे और विभिन्न लोगों से मुलाकात कर जरूरतमंद कमजोर वर्ग के लोगों को विभिन्न प्रकार की सहायताएँ उपलब्ध कराई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पंचशील नगर बस्ती में बने ग़रीब वर्गों के आवास में जाकर उनके दु:ख दर्द को सुना।
मुख्यमंत्री श्री चौहान यहां लक़वा ग्रस्त 65 साल की द्वारिका बाईं से मिले और उनके उपचार के निर्देश कलेक्टर श्री मनीष सिंह को दिए। द्वारिका बाई बरसों पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिल चुकी थी। उनके घर पर मुख्यमंत्री के साथ उनकी फ़ोटो भी लगी हुई थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रेम से अभिभूत द्वारिका बाई के आँसू नहीं रुके और वह बिलख कर मुख्यमंत्री के कंधे से लगकर रो पड़ी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान चार साल के आदित्य से भी मिले और उसे दुलार किया। आदित्य जन्म से ही दिव्यांग हैं और कपड़े की दुकान में काम करने वाले उनके पिता गोविंद अपनी पूरी कोशिश के साथ उसका इलाज कराने में लगे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उनके माता-पिता को आश्वस्त किया कि आदित्य का बेहतर से बेहतर उपचार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आदित्य के पिता गोविंद को आश्वस्त किया कि वे इस संघर्ष में उनके साथ हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि आदित्य का बेहतर से बेहतर इलाज कराएं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इकोनॉमिक वीकर सैक्सन के लिए बनी इस सोसाइटी के रहवासियों से भी मुलाक़ात की और उनके माध्यम से समूचे इंदौर को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
त्वरित रूप से मिली सहायता
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान पंचशील नगर में जिन ज़रूरतमंद लोगों से मिले, उन्हें मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए सहायता उपलब्ध करायी गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने एयरपोर्ट पर ज़रूरतमंदों के परिजनों को सहायता राशि वितरित की।
मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा दिव्यांग शुभांगी पिता विक्की कांबले को लेपटॉप एवं ट्राय सायकल प्रदाय की गई। इसी क्रम में चार वर्षीय बालक आदित्य पिता गोविंद सावंग की गंभीर बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता देने और अच्छे हास्पिटल में इलाज करने के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिला प्रशासन को निर्देश दिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने एयरपोर्ट में बालक आदित्य के पिता गोविंद को रेडक्रॉस सोसायटी से एक लाख रूपये की राशि का स्वीकृत पत्र प्रदान किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दीपाली पति स्व. गौतम तैलंग को कल्याणी पेंशन-पत्र एवं सिलाई मशीन प्रदान की। उन्होंने द्वारिका बाई पति स्व. बालचन्द इंग्ले के पैरालिसिस इलाज के लिये रेडक्रॉस सोसायटी से एक लाख रूपये की राशि स्वीकृत करने का पत्र बेटे गोविंदा को सौंपा। यह राशि उनके खाते में जमा भी हो गई है। उन्होंने द्वारिका बाई का इलाज अच्छे अस्पताल में कराने के निर्देश जिला प्रशासन को दिये।


