- Vikram Solar Brings Together Indore’s Renewable Energy Players at 'PowerConnect 2026'
- विक्रम सोलर का ‘पावरकनेक्ट 2026’ में इंदौर के रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाया
- आकाशवाणी के ‘हेलो डॉक्टर’ में डॉ. ए.के. द्विवेदी ने श्रोताओं के सवालों का वैज्ञानिक तरीके से दिया समाधान
- Movies & Shows that bring the reality of hospital corridors to life
- Sidharth Malhotra On Finding Truth In The Supernatural World Of Vvaan
प्रदेश की अवैध कॉलानियां वैध होंगी: नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह
प्रदेश के नगरीय निकाय में स्वच्छता में आपस में प्रतियोगिता जरूरी
इंदौर. नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आज ब्रिलियंट कान्वेंशन सेंटर में संभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने कहा कि इंदौर संभाग के सभी निकाय, स्वच्छता और मुख्यमंत्री पथ विक्रेता योजना के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करें।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में बहुत कुछ काम करने की जरूरत है। इंदौर संभाग के सभी नगरीय निकाय इस क्षेत्र में पूरे वर्षभर काम करें और उल्लेखनीय सफलता हासिल करें। राज्य शासन द्वारा इस काम के लिये आवश्यक बजट दिया जायेगा। व्यक्ति, समाज और नगरीय निकाय के लिये स्वच्छता का बहुत अधिक महत्व है स्वच्छ नगर स्वास्थ्य के लिये लाभदायक है।
उन्होंने मुख्यमंत्री पथ विक्रेता की समीक्षा करते हुये कहा कि इस योजना के तहत अधिकाधिक गरीबों को लाभ पहुंचाया जायें। नगरीय निकायों में इस योजना के लागू करने के लिये आपस में प्रतियोगिता होना चाहिये। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर नगरीय निकाय के सम्पत्ति कर की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अवैध कॉलोनियां वैध होंगी।
इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर में मेट्रो रेल परियोजना का काम तेजी से पूरा किया जाये तथा इंदौर जिले के लिये वर्ष 2051 के आधार पर कार्ययोजना तैयार की जाये। आने वाले 30 साल में इंदौर में बड़े एयरपोर्ट, बड़े रेल्वे स्टेशन और बड़े बस स्टेंड की आवश्यकता होगी। इंदौर में नगरीय क्षेत्र में मास्टर प्लान लागू किया गया है। झुग्गी-झोपड़ी हटाई गयी तथा स्वच्छता में चार साल से नम्बर वन आया है।
इंदौर मेट्रो पॉलियन सिटी में देवास, उज्जैन, महू, देपालपुर, सांवेर और पीथमपुर को शामिल किया जाये। इस अवसर पर सांवेर क्षेत्र के विधायक श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि इंदौर मास्टर प्लान बनाते हुये नगर से जुड़े और शहरी क्षेत्र में 29 ग्रामों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाये। वहां पर पानी, बिजली सड़क और सीवेज के मुकम्मल इंतेजाम किया जाये।
इस अवसर पर बैठक में प्रमुख सचिव नगरीय विकास, श्री नीतेश व्यास, आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री निकुंज श्रीवास्तव, आयुक्त नगर एवं ग्राम निवेश श्री अजीत कुमार, कलेक्टर श्री मनीष सिंह, आयुक्त नगर निगम सुश्री प्रतिभा पाल, सीईओ स्मार्ट सिटी सुश्री अदिति गर्ग के अलावा इंदौर संभाग के नगर निगमों और नगर पालिकाओं के प्रमुख मौजूद थे।


