- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
सांवेर तक चले मेट्रो ट्रेन
इंदौर. सांवेर विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री तुलसी सिलावट ने आज इंदौर प्रवास पर आए नगरीय विकास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह से भेंट की। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ उन्होंने मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह से कहा कि इंदौर में बन रहे मेट्रो परियोजना का विस्तार सांवेर तक किया जाए। श्री सिलावट एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने इस आशय का माँग पत्र उन्हें सौंपा है।
सांवेर में बने सामुदायिक भवन एवं शॉपिंग काम्पलेक्स
सांवेर विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री तुलसी सिलावट ने आज इंदौर प्रवास पर आए नगरीय विकास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह से भेंट कर सांवेर विधानसभा क्षेत्र के लिए विभिन्न विकास कार्यों की माँग की। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ उन्होंने मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह से कहा कि सांवेर में शॉपिंग काम्पलेक्स नहीं होने से क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी होती है। आवश्यक सामानों की खरीदी के लिए इंदौर जाना पड़ता है तथा सब्जी-फल, कपड़ा एवं अन्य खेरची सामानों का खुले में व्यापार-व्यवसाय करना पड़ता है। उन्होंने मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह से क्षेत्रवासियों की समस्याओं को देखते हुए सांवेर नगर परिषद में तीन मंजिला शॉपिंग काम्पलेक्स का निर्माण कराये जाने का अनुरोध किया।
विधायक श्री सिलावट ने सांवेर में एक वृहद स्तर का सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन का निर्माण कराये जाने तथा सांवेर नगर परिषद की 25 हजार से अधिक की आबादी वाले सभी 15 वार्डों में विद्युत समस्याओं के निराकरण हेतु 500 नग सोलर पोल एवं लाईट लगवाने का भी अनुरोध किया।
श्री सिलावट ने मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह को बताया कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र के 25 से अधिक ग्रामों में नीलगायों द्वारा खेतों में उपजी फसल को नष्ट कर आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिससे किसान परेशान है। उन्होंने आवश्यक कार्रवाई किये जाने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करने का अनुरोध किया। श्री सिलावट एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने उपरोक्त आशयों का माँग पत्र मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह को सौंपा है।


