- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
चाइल्ड लाइन ने बनाया समन्वय, भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए चलेगा अभियान
बच्चों के हित के निर्णय में सभी ईकाईयां तालमेल बनाकर कार्य करेगी
इंदौर। नियम तो कई है पर उन पर सही दिशा में सर्मपण के साथ अमल हो तो उनकी बेहतरी के लिए काम हो सकेगा। काम हर कोई करता है जानकारी और तालमेल के अभाव में कही कार्यवाई रूक जाती है या देरी होती है। अब ऐसा नही होगा बच्चों के हित में सही निर्णय लेकर उनके भविष्य को उज्जवल का मार्ग प्रश्स्थ होगा।
यह बाते इंदौर स्कूल आॅफ सोश्लवर्क में चाईल्ड लाईन नौडल कार्यालय द्वारा एक समंवय बैठक का अयोजन किया था इसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा, आईसीपीएस राकेश वानखेडे,बालको की देखरेख एवं संरक्षण प्रारंभिक निर्धारण पेनल के सदस्य कमलेश्वरसिंह सिसौदिया, भगवानदास साहू, सीडब्यूसी की सुषमा त्रिवेदी,जेमीनी वर्मा, अनूप सिंघल ,लेबर इंस्पेटर रंगारजीे, एसजेपीयू सुरेन्द्र मिश्रा,पाण्डेजी, रेल्वे डीआरपी मोरेजी, श्रृद्धानंद सेवाश्रम से रामेश्वर त्रिवेदी, विधी अधिकारी मोईनुद्दीन सईय्द, आदि शामिल हुए।
बैठक में आयोजक चाईल्ड लाईन के जिला समंनवयक पंकज सावले ने बताया कि बच्चों की बेहतरी के लिए आयोजित इस बैठक में आईसीपीएस, सीडब्ल्यूसी,संस्था अधिकक्षक, विशेष किशोर पुलिस ईकाई, चाईल्ड लाइ्रन, सामाजिक न्याय विभाग,सीआईडी, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, स्वास्थ विभाग आदि शामिल हुए। उपस्थित सभी ने अपनी समस्याओं को सबके बीच साझा किया और इसमें चाईल्ड लेबर, भिक्षावृत्ति ओर बच्चों को नशे से मुक्त कराने के लिए अभीयान चलाने की बात कही गई। वही के हित में निर्णयों को तत्काल प्रभाव से लागू करने की बातों को प्रमुख ता से लिया गया।
भिक्षा वृत्ति रोकने के लिए चलेगा सघंन अभयान
जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा ने कहा कि कहा कि छोटे बच्चें भिक्षावृत्ति में लिप्त हो रहे है यह समाज के लिए ठिक नहीं है इसके लिए अभीयान चलाकर इसकांे रोकना जरूरी है इन बच्चों का पुर्नवास भी होना चाहिए जिससे की यह समाज की मुख्य धारा में लोटे और अपराध आदि से भी बच सके।
बच्चों मेंअपराध का कारण नशे की प्रवृत्ति
बालकों की देखरेख एंव संरक्षण पेनल सदस्य कमलेश्वसिंह ने कहा कि बच्चों में नशा करने का ग्राफ बढता जा रहा इसके लिए आवश्यक है कि समाज में जागरूकता के साथ समाजसेवी संगठनों को साथ में लेकर अभीयान चलाना होगा; बच्चों को बेहतर माहोल के साथ ही उन्हे नशे की दुनिया से बाहर लाकर एक अच्छा नागरिक बनाने में मदद करना होगी; इससे अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले बच्चों को सही मार्गदर्शन देना और रोकना आवश्यक है इस ओर ध्यान देना होगा। ज्यादातर बच्चे जो अपराध में लिप्त होते है वे नशे के द्वारान ही इस ओर बढते हे इसलिए नशा रोकना जरूरी है।


