- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
सुहाने मौसम में लालबाग में हुआ सिटी वॉक
इंदौर. इंदौर टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल, द्वारा पर्यटन पर्व के दौरान आम लोगों में अपने शहर के प्रति जागरूकता, लगाव और गौरव की भावना उत्पतन्न करने के मकसद से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.
इसके तहत सिटी वॉक फेस्टिवल मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं इंडिया विथ लोकल्स संस्था द्वारा लाल बाग में वॉक का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लेकर लाल बाग पैलेस का भ्रमण किया एवं उसके तथा इंदौर के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की. आज की वॉक के वॉक लीडर लोकेश शर्मा रहे।
सितंबर माह के प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को इंदौर टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल के सहयोग से आयोजित की जा रही सिटी वॉक में कल शाम रेसिडेसी एरिया की वॉक आयोजित की गई. इस वॉक को लीड कर रही श्रवाणी जी ने रेसिडेंसी कोठी और उसके आसपास के इलाकों तथा भवनों के निर्माण के ऐतिहासिक पहलुओं की जानकारी देते हुए उनके महत्व को समझाया.
बारिश के बावजूद इंदौर के इतिहास को जानने की इच्छा रखने वाले लोगों ने इस वॉक कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक भाग लिया। संस्था इंडिया विथ लोकल्स की दिल्ली से आई प्रतिनिधि सोमी रॉय इंदौर टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल के सीईओ विष्णु प्रताप सिंह राठौर साथ में रहे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक, हेरिटेज, वास्तुकला, धार्मिक एवं ईको टूरिज्म के प्रति जन-जागरूकता लाना है. वॉक में सम्मिलित सभी लोगों को पर्यटन स्थलों की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।


