- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
स्वास्थ्य भारत मिशन में भी अग्रणी बनेगा इंदौर: अकबर
इंदौर को स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिली विभिन्न सौगातें, निरामयम योजना भी हुई शुरू
इंदौर. जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में आज नागरिकों को विभिन्न सौगाते प्राप्त हुई है. इंदौर में आज आयुष्मान भारत मध्यप्रदेश (निरामयम्) के तहत नवनिर्मित पीसी सेठी अस्पताल का लोकार्पण एवं पं. गोविन्द वल्लभ पंत 300 बिस्तरीय जिला चिकित्सालय का भूमिपूजन शिला पट्टिका का अनावरण किया गया. आज से इंदौर जिले में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ भी किया गया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथ विदेश राज्य मंत्री एम.जे. अकबर ने कहा कि निरामयम योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है. इस योजना से आमजन को स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी. उनके जीवन में एक नई शुरुआत होगी। वह अपनी बीमारी के इलाज की चिंता से मुक्त हो जाएंगे. आम गरीब आदमी धन की कमी से नहीं बल्कि बीमारी आने की वजह से ज्यादा चिंतित हो जाता है. बीमारी से उसे शारीरिक एवं मानसिक दोनों तरह का कष्ट होता है. उसकी कमाई का बड़ा हिस्सा भी इलाज में खर्च होता है. इसी चिंता से मुक्त करने के लिए भारत सरकार ने उन्हें सुरक्षा कवच देते हुए प्रधानमंत्री जन आरोग्य निरामयम योजना की शुरुआत की है.
उन्होंने कहा कि यह योजना कारगर साबित होगी. उन्होंने इंदौर में हुए स्वच्छता के कार्यों की सराहना की और कहा कि इंदौर, मध्यप्रदेश स्वच्छ भारत के क्रियान्वयन के साथ ही स्वास्थ्य भारत मिशन के क्रियान्वयन में भी देश में अग्रणी बनेगा.
स्वच्छता से बीमारियों में आई कमी: महापौर
कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद मेघराज जैन ने की. कार्यक्रम में महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कविता पाटीदार, कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े, विधायकगण सुश्री उषा ठाकुर, सुदर्शन गुप्ता, महेन्द्र हार्डिया, मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष बाबू सिंह रघुवंशी, गोविंद मालू , पार्षद सुधीर देडगे, श्री छोटे यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हैं महापौर श्रीमती मालिनी गौड़ ने स्वच्छता के तहत इंदौर जिले में किए गए कार्यों की जानकारी दी और कहा कि इंदौर में स्वच्छता से बीमारियों में भी कमी आई है. इंदौर जिले में स्वच्छता में जनभागीदारी की एक नई मिसाल कायम की गई है.
10 करोड़ की लागत से हुआ निर्माण
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एच एन नायक ने इंदौर जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शासकीय प्रकाश चंद सेठी सिविल अस्पताल का नव निर्माण 10 करोड रुपए की लागत से किया गया है इसके साथ ही लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से 320 बिस्तर के जिला चिकित्सालय का भूमि पूजन भी आज किया गया है. कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाश चंद्र सेठी की प्रतिमा का अनावरण भी अतिथियों द्वारा किया गया. इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाश चंद्र सेठी के परिजन भी मौजूद थे.


