- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
सफाई मित्रों को मशीन के लिए मिलेगा लोन
उत्थान के लिये लोन सह जागरूकता मेले का शुभारंभ
इंदौर. नगरीय प्रशासन व विकास संचालनालय के स्वच्छ भारत मिशन के निर्देशानुसार सैनिटेशन क्षेत्र में कार्य करने वाले सफाई मित्र के उत्थान के लिये सफाई सुरक्षा चैलेंज अंतर्गत नेशनल सफाई कर्मचारी फायनेंस एंड डेवलपमेंट कारपोरेशन (एनएसकेएफडीसी) और एमओएचयुए द्वारा रियायत दरों पर लोन सह जागरूकता मेले का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नेशनल सफाई कर्मचारी फायनेंस एंड डेवलपमेंट कारपोरेशन के सहयोग से पूर्व में 6 पात्र हितग्राहियो को रूपये 60 लाख तक का लोन भी उपलब्ध कराया गया है.
मेले का शुभारंभ सांसद शंकर लालवानी, विधायक मालिनी गौड, संभागायुक्त व निगम प्रशासक डॉ. पवन कुमार शर्मा, सीपीएचईईओ की श्रीनिधि पिलई, सफाई कर्मचारी कामगार यूनियन के अध्यक्ष प्रताप करोसिया, डीसीसीआई प्रेसीडेंन्ट अनिल सीरवैया, प्रभारी आयुक्त एसकृष्ण चैतन्य द्वारा ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर में शुभारंभ किया. इस अवसर पर अपर आयुक्त संदीप सोनी, बडी संख्या में सेनिटेशन कार्य में संलग्न सफाई मित्र, रेग पिकर्स व अन्य उपस्थित थे.
सांसद लालवानी ने कहा कि इंदौर के जागरूक नागरिकों व जनप्रतिनिधियों व सहयोगी संस्थाओ द्वारा इंदौर को देश में स्वच्छ शहर का तमगा चार बार दिलाने में बहुत ही सराहनीय सहयोग किया गया. वाकई में पहले जहां इंदौर में यहां-वहां कचरा पड़ा मिलता था, अब वहां कचरे का नामोनिशान नहीं है. यह इंदौर के नागरिकों की जागरूकता का ही परिणाम है.
सांसद श्री लालवानी ने कहा कि जब मैं निगम में पार्षद था तब हम देखा करते थे कि सीवरेज चेम्बरों की सफाई के लिये कर्मचारी गंदे पानी में उतरता था और बांस के माध्यम से चेम्बरों की सफाई करता था, किंतु अब डिसेल्टींग जैसी कई मशीनें व उपकरणों के माध्यम से चेम्बरों की सफाई हो रही है, इसके लिये भी शासन द्वारा कम दर पर लोन उपलब्ध कराया जा रहा है यह एक सराहनीय पहल है.
उत्थान के लिए कम ब्याज दर पर लोन
संभागायुक्त व निगम प्रशासक डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि पहले चेम्बरो की सफाई का काम सफाई मित्रों द्वारा बिना मशीनों के माध्यम से किया जाता था, साथ ही मैला ढोने का भी काम किया जाता था, जिससे बीमारियों का खतरा बना रहता था. शासन के निर्देशानुसार सफाई सुरक्षा चैलेंज के अंतर्गत ऐसे सफाई मित्रों के उत्थान के लिये कम ब्याज दर पर मशीनरी/उपकरण क्रय करने हेतु लोन उपलब्ध कराया जा रहा है.
रोकाथाम में सफलता मिलेगी
प्रभारी आयुक्त श्री चैतन्य ने बताया कि सेनिटेशन क्षेत्र में कार्य करने वाले अनौपचारिक श्रमिकों का चिंहाकन सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज कार्यक्रम का एक अनिवार्य भाग है, ऐसे श्रमिकों को चिन्हित करते हुए, उन्हें मुख्य धारा में शामिल करने के प्रयासों से ही खतरनाक तरीके से सफाई और हाथ से मैला ढोने की समस्या के रोकथाम करने में सफलता मिलेगी.
50 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी
स्वच्छता उद्यमी योजना के तहत व्यक्तिगत, एसएचजी, जेआरजी, टारगेट ग्रुप के सहयोग को रूपये 5 से 15 लाख प्रति युनिट लोन उपलब्ध कराया जायेगा, जिसमें युनिट लागत के 5 लाख तक पर युनिट की लागत का 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जायेगी. सफाई कर्मचारी कामगार यूनियन के अध्यक्ष प्रताप करोसिया ने आभार माना. सफाई सुरक्षा चैलेंज के अंतर्गत सफाई मित्रों के उत्थान हेतु आयोजित लोन सह जागरूकता मेले में ऑन द स्पाट सफाई मित्र अभिजीत चुटेले को डिसेल्टींग मशीन के लिये लोन दिया जाकर अतिथियों द्वारा डिसेल्टींग मशीन की चाबी सौंपी गई.


