- Bhumi Satish Pednekkar: Successfully Balancing Commercial Entertainers & Content-Driven Cinema
- केयर सीएचएल हॉस्पिटल इंदौर में 49 वर्षीय महिला के इन्सीजनल हर्निया का लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से हुआ उपचार
- Producer Ashwin Varde hits back at Paresh Rawal calling him ‘unprofessional’, says Rawal tried to steal OMG 2 from Akshay Kumar
- ओएमजी-2 के निर्माता अश्विन वर्दे ने फिल्म को लेकर सामने आए विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और परेश रावल के हालिया पॉडकास्ट में लगाए गए आरोपों को पूरी तरह गलत, निराधार और चौंकाने वाला बताया है।
- From Everyday Moments to Real Emotions: Why Bhumi Satish Pednekkar Is So Relatable
आयुक्त ने काम के प्रति समर्पण की मिसाल पेश की
नाला टेपिंग व स्वच्छता का किया निरीक्षण
इंदौर. नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने शुक्रवार को काम के प्रति समर्पण की मिसाल पेश की. बताते हैं वे 15 दिन के मातृत्व अवकाश पर थी लेकिन 12 दिन बाद ही काम पर लौट आई. उन्होंने झोन 18 के वार्ड 51, 52 व 53 में स्वच्छता, नाला टेपिंग व सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया. साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इस अवसर पर अपर आयुक्त संदीप सोनी, स्वास्थ्य अधिकारी शैलेष पाटोदी, झोनल अधिकारी श्री देवकीनंदन वर्मा, सीएसआई, दरोगा व अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
आयुक्त सुश्री पाल ने शुक्रवार सुबह 6.30 बजे से ओडीएफ प्लसप्लस, वॉटर प्लास, 7 स्टार रेटिंग व स्वच्छ सर्वेक्षण को दृष्टिगत रखते हुए झोन क्रमंाक 18 वार्ड के क्रमांक 51, 52 व 53 का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया. वे पहले नवलखा बस स्टेण्ड के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय में सफाई व अन्य व्यवस्था का निरीक्षण किया करने पहुंची.
इसके पश्चात तीन ईमली चौराहे पर स्थित सुलभ शौचालय का निरीक्षण किया. यहां पर शौचालय के ऑउटफॉल से सीवरेज का पानी बाहर लीकेज हो रहा था, उसे सुधारने के निर्देश दिये गये. उक्त कार्य में लापरवाही करने पर क्षेत्रीय दरोगा का 7 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये.
तीन ईमली ब्रिज के नीचे बाहर से आए हुए खानाबदोश लोग रह रहे थे तथा उनके द्वारा आस-पास क्षेत्र में गंदगी फैलाई जा रही थी. इस पर आयुक्त सुश्री पाल द्वारा रिमूव्हल विभाग के अधिकारियों व झोनल अधिकारी श्री वर्मा को निर्देश दिये कि इनको यहां से रिमूव्हल टीम द्वारा हटाकर, व्यवस्थित स्थान पर व्यवस्थापन किया जाए.
इसके पश्चात आयुक्त द्वारा आजाद नगर, मुसाखेडी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया. यहां पर पवनपुरी कालोनी के सर्विस रोड पर क्षेत्रीय रहवासियो द्वारा कचरा फैलाया जाने पर उनको समझाईश देने तथा नहीं मानने पर स्पॉट फाईन करने के सीएसआई व दरोगा को निर्देश दिए. विराट नगर मैदान में रह रही लेबर को रिमूव्हल विभाग के माध्यम से हटाकर व्यवस्थित स्थान पर व्यवस्थापन करने के निर्देश दिये.
नाला टेपिंग समय सीमा में पूर्ण हो
आयुक्त सुश्री पाल द्वारा नाला टेपिंग कार्य भी देखा जो कि इंदिरा एकता नगर से खाती मोहल्ला पुलिया तक लगभग 750 मीटर की सीवरेज लाईन डाली जा रही है. इसमें क्षेत्र के लगभग 70 आउटफॉल जोड़े जाना है. काली पुलिया नाला जिसका लगभग 250 मीटर क्षेत्र में सीवरेज लाईन डालने का कार्य चल रहा है, जिसमें लगभग 20 आउटफॉल जोड़े जाना है. उक्त कार्य का भी निरीक्षण करते हुए, कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये. मुसाखेडी क्षेत्र में स्थित नर्मदा के वॉल्व से पानी लीकेज होने पर उसे सुधारने के निर्देश कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव को दिये.


