- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
मानसून के पूर्व रोड के दोनों ओर दो-दो लेन रोड निर्माण का कार्य पूर्ण करें- आयुक्त
निगमायुक्त ने खण्डवा रोड निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
इंदौर. आयुक्त प्रतिभा पाल ने टंट्या मामा (भंवरकुंआ) चौराहे से तेजाजी नगर अंडरबाय पास तक रूपये 53 करोड़ की लागत से बन रही 6.50 लंबी तथा 104 फीट चौड़ी सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, नगर शिल्पज्ञ अशोक राठौर, कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव, अधीक्षण यंत्री राकेश अखण्ड, नरेश जायसवाल एवं अन्य विभागीय अधिकारी व कंसटलेंट, निर्माणकर्ता एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
आयुक्त प्रतिभा पाल ने टंटया मामा निर्माणधीन सड़क निर्माण कार्यो के निरीक्षण के दौरान, वर्तमान तक किये गये कार्यो के साथ ही कौन-कौन से कार्य किये जाने के संबंध में संबंधित अधिकारियो सें मेप व कार्य योजना की जानकारी ली. संबंधित अधिकारियो को आगामी कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये. आयुक्त ने कहा कि मानसून के पूर्व रोड के दोनों ओर दो-दो लेन रोड निर्माण का कार्य पूर्ण करें. आयुक्त ने सड़क निर्माण के तहत उक्त क्षेत्र में लगभग 2.50 कि.मी. से अधिक की वॉटर सप्लाय लाईन को शिफ्ट करने का कार्य पूर्ण करने के कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव को निर्देश दिये गये.
आयुक्त ने सड़क निर्माण के तहत कार्य योजना के तहत उक्त सडक मार्ग पर 2 पुलिया चार पाइप कलस्टर का निर्माण कार्य रोड निर्माण के साथ-साथ समानांतर शुरू करने के नगर शिल्पज्ञ अशोक राठौर को दिशा-निर्देश दिये. साथ ही निर्माणधीन सडक निर्माण में बाधक विद्युत पोल को शिफट करने के अधीक्षण यंत्री विद्युत राकेश अखण्ड को निर्देश दिये. आयुक्त ने समस्त संबंधित अधिकारियो को निर्माणधीन सड़क निर्माण को गति देने व कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.


