- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
मार्ग चौड़ीकरण में बाधा चिन्हांतिक कर नोटिस जारी करें
खजराना गणेश मंदिर पहुंच मार्ग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
इंदौर. नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने गणेश मंदिर खजराना परिसर निर्माण कार्य एवं कनाडिया रोड प्रेम बंधन गार्डन के सामने से गोयल नगर होते हुए खजराना गणेश मंदिर पार्किंग तक पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के संबंध में निगम मुख्यालय पर समीक्षा बैठक ली. बैठक में अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, वीर भद्र शर्मा, सिटी इंजीनियर अशोक राठौर, नरेश जायसवाल, सौरभ माहेश्वरी, खजराना गणेश मंदिर के श्री दुबे एवं अन्य उपस्थित थे.
आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा कनाडिया रोड के प्रेम बंधन गार्डन के सामने से शासकीय भूमि पर गोयल नगर होते हुए खजराना गणेश मंदिर तक प्रस्तावित 18 मीटर चौड़े एवं लगभग 1350 मीटर लंबाई के पहुंच मार्ग के तहत एमआर 10 से मिलने वाले रोड का सीमांकन करने के संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिये गये. सीमांकन उपरांत उक्त मार्ग चौडीकरण में बाधक चिन्हांअंकित कर नोटिस जारी करने निर्देश दिये गये.
इसके साथ ही आयुक्त ने गणेश खजराना मंदिर परिसर में वीआयपी व वर्तमान प्रवेश द्वार का भव्य गेट निर्माण करने, परिसर में शू रेक, क्लॉक रूम का निर्माण करने और सोलर कैम्पस के संबंध में नियमानुसार टेण्डर जारी करने के संबधितो को निर्देश दिये. साथ ही श्री गणेशखजराना मंदिर में भक्त सदन, प्रवचन हॉल, गौशाला आदि के निर्माण हेतु स्थल का निर्धारण कर निर्माण करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.
कम समय में पहुंच सकेंगे
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में कनाडिया एवं पूर्वी क्षेत्र के लोगों को खजराना गणेश मंदिर जाने के लिए पहले बंगाली चौराहा फिर खजराना चौराहा होते हुए खजराना गणेश मंदिर पहुंच पाते हैं. कनाडिया रोड प्रेम बंधन गार्डन शासकीय भूमि के रास्ते गोयल नगर होते हुए खजराना गणेश मंदिर तक पहुंच मार्ग होने से कनाडिया एवं अन्य क्षेत्र के नागरिक कनाडिया से सीधे ही खजराना गणेश मंदिर की पार्किंग तक कम समय में एवं कम दूरी में भगवान श्री गणेश के दर्शन का लाभ प्राप्त कर सकेंगे.


