- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
कंटेनर पलटा, दो युवतियों की दबने से मौत
इंदौर. खजराना चौराहे पर शुक्रवार सुबह दो युवतियां कंटेनर पलटने से उसकी चपेट में आ गईं. इस दर्दनाक हादसे में दोनों युवतियों की मौत हो गई. पुलिस ने क्रेन की सहायता से कंटेनर को हटाकर लड़कियों के शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया. मृतका सुमित्रा सीधी की और निकिता जबलपुर की रहने वाली थी
पुलिस के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे खजराना चौराहे पर हुआ. दोनों युवतियां एक निजी कंपनी से काम करती थीं. बताते हैं वे अपना काम खत्म कर घर लौट रही थी. वे अपने वाहन से खजराना चौराहे से गुजर रही थी. जब वे दोनों युवतियां चौराहे से गुजर रही थीं, जभी कंटेनर अचानक पलट गया और दोनों युवतियां उसके नीचे दब गईं. लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन बुलवाकर दोनों युवतियों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
पुलिस को उनके पास से आई कार्ड मिला, जिससे उनकी पहचान सुमित्रा कुमारी निवासी सीधी और निकिता वैष्णवी निवासी जबलपुर के रूप में हुई. निकिता और सुमित्रा दोनों रूममेट थीं. आई कार्ड में मिले नंबर के जरिए पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी. पुलिस द्वारा जानकारी देने के बाद कंपनी के कर्मचारी-अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे. मौके पर फैले खून को पुलिस ने पानी से साफ करवाया.
स्कूल बस ने मारी टक्कर से युवक की मौत
इंदौर. गांधी नगर क्षेत्र में शुक्रवार को स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक हीरालाल पिता ब्रजलाल निवासी नया बसेरा गांधीनगर था। वह ठेकेदार था और क्षेत्र में एक मकान का निर्माण करवा रहा था। सुबह वह घर से साइट पर जाने के लिए निकला था। जहां हिंकारगिरी के पास एक स्कूल बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सिर पर ज्यादा चोट आने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस टक्कर मारने वाली बस की तलाश में जुट गई है।


