- डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया; नई पीढ़ी के लिए भारत के सबसे बड़े व्हिस्की ब्रांड्स में से एक को नए रूप में प्रस्तुत किया
- ओडिशा के 40 फैकल्टी सदस्यों के लिए ईडीआईआई, अहमदाबाद में फैकल्टी मेंटर डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन
- Arma Capital ने EBG Group के वेलनेस, फूड और फैमिली व्यवसायों में ₹10 करोड़ का निवेश किया
- After a Landmark First Season, ‘Lock Upp: Sach Ya Sazaa’ is set to return soon with Season 2 on Netflix
- High-stakes investigative thriller, starring Parineeti Chopra, ‘Reporting Live’ to release on 09 October, 2026
इंदौर में बेकाबू होता कोरोना, फिर रिकॉर्ड 341 मरीज मिले, 7 मौत
इंदौर. शहर में कोरोना बेकाबू होते जा रहा है. मरीजों के साथ मौत के मामले भी बढ़ रहे हैं. एक बार फिर रिकॉर्ड 341 नए पॉजीटिव मरीज मिले. इसके साथ मरीजों का आंकड़ा 16431 हो गया. 7 मौत के साथ मरने वालों की संख्या 451 हो गई.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 2838 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2479 निगेटिव और 341 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 18 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए. इसके साथ पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 16431 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 247665 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 16431 पॉजीटिव निकले. इनमें से 451 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 113 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 11204 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 4776 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 13 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 6282 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


