- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
कोरोना का तनाव कम करने के लिए इंडेक्स की पहल
कोरोना वार्ड में म्यूज़िक का इंतज़ाम करवाया गया, बड़ी संख्या में इंडेक्स अस्पताल से 66 मरीज़ कोरोना को हरा कर घर लौटे
इंदौर. म्यूज़िक इज़ द बेस्ट थैरेपी यह हम हमेशा से सुनते आए है इसी तर्ज पर इंडेक्स अस्पताल में कोरोना वार्ड में संगीत की व्यवस्था की गयी जिसके बाद मरीज़ों ने इसका लुफ्त उठाते हुए डाँस कर अपना तनाव कम किया।
कुछ दिनों से एक वीडियो काफ़ी वायरल हो रहा है जिसमें कुछ महिलाएं कोरोना वार्ड में डाँस करती नज़र आ रही है और अपने साथ भर्ती सभी महिला साथियों का तनाव कम कर रही है यह वीडियो इंडेक्स में ही बनाया गया जिसको लोग काफ़ी शेयर कर रहे है ताकि ये बताया जा सके कि इस संकट की घड़ी में भी किस तरह डर को हराया जा सकता है।
एक ओर शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों तनाव पैदा कर रहे है वहीं दूसरी ओर इंडेक्स अस्पताल से सकारात्मक ख़बर भी सामने आ रही है जहाँ एक साथ कुल 66 मरीज़ों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। अस्पताल में भर्ती होने से पहले कोरोना संक्रमित मरीज़ डरे हुए थे पर इंडेक्स में उन्हें बेहतर माहौल,उचित इलाज एवं सकारात्मक ऊर्जा मिली जिस से वह कोरोना को हराने में सफल रहे।
इस सफलता का श्रेय इंडेक्स मेडिकल अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव के अनुसार उनकी टीम नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर, कोऑर्डिनेटर डॉ दीप्ति सिंह हाडा, डॉ मनीष गुप्ता, डॉ.राजेंद्र सिंह, नर्सिंग डायरेक्टर असलम खान, नितिन कोथवाल, डॉक्टर्स को जाता है।
80 वर्षीय एन के त्रिपाठी जी ने बताया कोरोना को हरा कर घर लौटने में मुझे बहुत खुशी हो रहीं है इसका पूरा श्रेय में इंडेक्स अस्पताल और उनके स्टॉफ को देता हूं जिससे मैं आज स्वस्थ हो कर घर लौट रहा हु।
डिस्चार्ज हुए सभी मरीज़ों ने अस्पताल एवं स्टाफ का धन्यवाद दिया। बच्चों के चेहरे पर कोरोना से जीतने की खुशी साफ झलक रही थी अस्पताल प्रबंधन ने स्वस्थ हुए मरीज़ों का तालियों के साथ स्वागत किया एवं उनका हौसला बढ़ाया।
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने बताया कि इंडेक्स अस्पताल में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध है जो कोरोना से लड़ने के सक्षम है स्वस्थ हुए सभी मरीज़ों को मैं शुभकामनाएं देना चाहता हु की वो इस गंभीर बिमारी का सामना कर पाए एवं उसे हरा पाए लेकिन यह कार्य हमारे डॉक्टर्स और उनकी टीम के बिना संभव नही हो सकता था सफलता का पूरा श्रेय अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टरों उनकी टीम एवं नर्सिंग स्टाफ को जाता है।
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने कहा सभी स्वस्थ हुए मरीज़ों को मेरी ओर से शुभकामनाएं देना चाहता हूं साथ ही सभी से मेरा निवेदन है कि भविष्य में भी वह इस गंभीर बीमारी से लड़ने के लिये सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करें सामाजिक दूरी का ध्यान रखें व मास्क पहन कर ही घर से निकले जिससे हम खुद को व परिवार को कोरोना से बचा सकें।


