- BHIVE Unveils Its First-Ever Brand Film with Milind Soman, Turning Its Campus Workplace Vision into a Movement
- नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ ने बुसान प्रीमियर से पहले जारी किया नया पोस्टर
- पूजा बत्रा, अदिति गोवित्रिकर और दीपक तिजोरी ने योगासन चैंपियनशिप में जमाया रंग, फिटनेस को लेकर दिया खास संदेश
- A Soulful Farewell to Bappa: Nirvaan Birla Presents His Rendition of ‘Jai Ganesha Deva’
- Krishna das joins amjad ali khan’s chants for unity for a powerful rendition of om mani padme hum
इंदौर में कोरोना का कहर, फिर रिकॉर्ड 326 मरीज मिले, 6 मौत
इंदौर. शहर में कोरोना का कहर जारी है. नए मरीजों के साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है. इस बार फिर रिकॉर्ड 326 नए पॉजीटिव मरीज मिले. इसके साथ मरीजों का आंकड़ा 16 हजार पार हो गया और कुल संख्या 16090 हो गई. 6 मौत के साथ मरने वालों की संख्या 444 हो गई.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 2762 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2431 निगेटिव और 326 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 5 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए. इसके साथ पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 16090 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 244827 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 16090 पॉजीटिव निकले. इनमें से 444 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 142 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 11091 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 4555 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 7 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 6269 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


