- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंदौर में निवेश बढ़ाने के लिए इंदौर ट्रेड प्रमोशन कॉउन्सिल बनाई जाएगी
आपदा में इंदौर के लिए अवसर ढूंढ रहे हैं सांसद शंकर लालवानी, निवेश बढ़ाने के लिए की अहम बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए सांसद शंकर लालवानी पूरी तरह जुट गए हैं। गुरुवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक में इंदौर में निवेश बढ़ाने के लिए इंदौर ट्रेड प्रमोशन कॉउन्सिल बनाने का निर्णय लिया गया। शहर के स्तर पर प्रमोशन कॉउन्सिल बनाने वाला इंदौर देश का पहला शहर है।
ये कॉउन्सिल देश-विदेश की कंपनियों को इंदौर में निवेश करने का न्यौता देगी और उनकी मदद करेगी। सांसद के इस कदम से इंदौर में निवेश बढ़ेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
सांसद ने कहा कि मा.प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि हमें आपदा में भी अवसर खोजने चाहिए। इसलिए कोरोना के कठिन समय में हम देश-विदेश की कंपनियों को इंदौर में निवेश के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं और उनकी मदद भी करेंगे। इसके लिए ज़मीन, निवेश पॉलिसी, प्रशासन, कारोबारी संस्थाओं आदि के साथ बैठक की है और सांसद इंदौर इंवेस्ट कमेटी बनाने का फैसला किया गया है।
सांसद ने बताया कि कम से कम 100 लोगों को रोजगार देने वाली कम से कम 100 कंपनियों को इंदौर लाकर मदद करेंगे। सांसद ने कहा कि मा.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी इंदौर को सपनों का शहर बनाना चाहते हैं और इस विषय में राज्य सरकार हरसंभव मदद करेगी।
इस बैठक में ये भी तय किया गया कि इंदौर स्थित कोई कंपनी अपना काम बढ़ाना चाहती है या नई यूनिट लगाना चाहती है तो उन्हें भी मदद दी जाएगी।
14 सितंबर से संसद सत्र शुरू हो रहा है और सांसद दिल्ली में ही रहेंगे। ऐसे में सांसद की योजना उद्योगमंत्री, वाणिज्य मंत्री, नीति आयोग और विभिन्न देशों के राजदूत से मिलकर इंदौर में निवेश की संभावनाएं तलाशना है। इसीलिए सांसद ने ये महत्वपूर्ण बैठक बुलाई।
साथ ही सांसद की योजना देश और दुनिया के बड़े शहरों में रोड शो करने की भी है। इन रोड शोज़ में निवेशकों को वन स्टॉप सॉल्यूशन देंगे।
इस बैठक में एमपीआईडीसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रोहन सक्सेना, एडीएम अजयदीप शर्मा, नैसकॉम के सिद्धार्थ सेठी, प्लानिंग कंसल्टेंट हितेंद्र मेहता, एमपीएसाईडीसी के डीके सराफ, सीआईआई मालवा चेयर के गौरव बाहेती, एआईएमपी के प्रमोद डफारिया, ओंटारियो, कनाडा के ट्रेड कमिश्नर रवि तिवारी, कारोबारी सौरभ सेठी, बिज़नेस कंसल्टेंट अंकित बंसल, MSME के नीलेश त्रिवेदी के अलावा बैठक में आईडीए, आईआईटी-इंदौर, आईडीए, नगर निगम समेत कई संगठनों और संस्थाओं के प्रतिनिधी भी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन सावन लड्ढा ने किया और सभी का आभार माना।


