- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
इंदौर में कोरोना पॉजीटिव 21 हजार पार, एक दिन में 8 मौत
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों के बढऩे और मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है. स्थिति चिंताजनक होती जा रही है. 414 नए पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद मरीजों का आंकड़ा 20 हजार पार हो गया और कुल संख्या 21248 हो गया. 8 मौत के साथ मरने वालों की संख्या 524 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 2648 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2216 निगेटिव और 414 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 18 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए. इसके साथ पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 21248 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 283605 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 21248 पॉजीटिव निकले. इनमें से 524 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 416 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 16780 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 3944 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से अब तक कुल 6438 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


