- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंदौर ने सदैव समाज को एक दिशा दीः मुख्यमंत्री
इंदौर में 50 करोड़ के विकास कार्यों का किया शुभारंभ-अगले तीन वर्षों में इंदौर में झुग्गी झोपड़ियों की जगह देंगे गरीबों को पक्के मकान
इंदौर. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आने वाले तीन वर्षों में इंदौर में हर झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों को पक्का आवास मुहैया कराया जाएगा। इंदौर एक ऐसा अप्रतिम शहर है जिसने सदैव ही समाज को एक दिशा दी है। उन्होंने इंदौर के नागरिकों और व्यापारियों द्वारा सप्ताह में दो दिन स्वैच्छिक लॉकडाउन की पहल की सराहना की।
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज इंदौर में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-तीन में आयोजित विकास कार्यों के शुभारंभ अवसर पर यह बात कही। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय की पहल पर यहाँ 50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, श्री रमेश मेंदोला, श्री महेन्द्र हार्डिया, श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री मधु वर्मा, श्री गौरव रणदिवे, डॉ. राजेश सोनकर, श्री उमेश शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री आकाश विजयवर्गीय को योग्य पिता का योग्य पुत्र कहते हुए कहा कि विकास के प्रति जैसी ललक आकाश के मन में है वह सराहनीय है। इस विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य आगे भी निरंतर होते रहेंगे।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार बनते ही हमारे समक्ष कोरोना से लड़ने की चुनौती थी। हमने कोरोना से लड़ने के सभी उपाय किये। हमारे प्रयासों को सफलता भी मिल रही है। साथ ही आवश्यक वित्तीय प्रबंधन भी हमारे लिए एक चुनौती था, लेकिन सरकार इस कार्य में पीछे नहीं हटी। यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि मध्यप्रदेश में पिछली सरकार में गरीबों के लिए बनी संबल जैसी योजना को बंद कर दिया गया। गरीब परिवार के दुख का सहारा इस योजना में कफन के पैसे भी सरकार ने नहीं दिए। हमारी सरकार बनने पर पुन: इस योजना को पूरी संवेदनशीलता से प्रारंभ किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के व्यापारिक संगठनों की उस पहल को सराहा, जिसके तहत व्यावसायिक संस्थान सायंकाल छह बजे बंद करने और सप्ताह में दो दिन स्वैच्छिक लॉकडाउन रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इंदौर के नागरिकों ने सदैव ही मिसाल क़ायम की है। यह अद्भुत शहर है जिसने पिछली गर्मियों में यहाँ से गुज़रने वाले प्रवासी मज़दूरों के खाने से लेकर नंगे पैरों में जूते चप्पल पहनाने तक का इंतज़ाम किया था। इस शहर के जज्बे ने ही स्वच्छता में इसे चौथी बार सिरमौर बनाया है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जतायी की इंदौर चौका ही नहीं छक्का भी लगाएगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकास के लिए दिल में तड़फ ज़रूरी है। मन में सेवा का भाव होना चाहिए, संसाधन तो जुट ही जाते हैं। मुख्यमंत्री ने स्ट्रीट वेंडर योजना को सड़क पर व्यवसाय करने वाले और ग़रीब लोगों के लिए जीवनदायी बताया। उन्होंने कहा कि सरकार बिना ब्याज के व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए ग़रीब मेहनतकसों को 10 हज़ार रुपये का ऋण दे रही है। यह एक ऐसी योजना है जिससे कोरोना के कारण रुकी हुई ज़िंदगी की गाड़ी फिर से पटरी में आ जाएगी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी में भर्तियां व्यापक पैमाने पर आरंभ कर रही है।
कार्यक्रम में ग़रीब परिवारों को खाद्यान्न पर्ची का वितरण किया गया। विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री जी को विशाल त्रिशूल भेंट कर अभिनंदन भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने आज विशेष रूप से समय निकाला है। आज वे इस कार्यक्रम के कारण विलंब होने से सड़क मार्ग से भोपाल जाएंगे। आकाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला को सिद्ध पुरुष बताते हुए कहा कि वे जहाँ भी जाते हैं हर कार्य सफलता के साथ सिद्ध होता है।
मुख्यमंत्री जी ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट की माँग पर चितावद के स्कूल को अगले वर्ष बारहवीं तक बढ़ाएं जाने की घोषणा की। इस स्कूल में मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट भी पढ़े हैं।


