- रैम्प के अंतर्गत गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो बेंगलुरु में मध्यप्रदेश के 29 एमएसएमई होंगे शामिल
- आईओसीआई-सीएचएल हॉस्पिटल 114 में स्पेशल कार्डियक वर्कशॉप का आयोजन किया गया
- It’s melody, family and Prem all over again...Yeh Prem Mol Liya title track out now by Rajshri Productions and Himesh Reshammiya Melodies
- हार्ट मेले में 1000+ लोगों ने सीखा दिल बचाने का तरीका, विशेषज्ञों ने दी CPR की ट्रेनिंग
- छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को ‘यूनियन सृजन’ गृह पत्रिका के लिए प्रथम पुरस्कार
इंदौर में कोरोना पॉजीटिव नौ हजार पार
इंदौर. शहर में टेस्ट बढऩे के साथ कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है. 169 नए मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा नौ हजार पार हो गया और कुल मरीजों की संख्या 9069 हो गई. एकमौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 337 हो गया.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 2638 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2449 निगेटिव और 169 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 20 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 9069 हो गया. तीन मौत के साथ मृतकों की संख्या 337 हो गई.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 162560 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 9069 पॉजीटिव निकले. इनमें से 337 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 75 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 6076 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 2656 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 37 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 5602 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


