- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
अधिकारीगण गौशाला निर्माण, मनरेगा, कृषि विकास और स्वरोजगार योजनाओं के क्रियान्वयन को प्राथमिकता दें: सांसद
राजवाड़ा भवन जीर्णोद्धार का कार्य शीघ्रातिशीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश
इंदौर. क्षेत्रीय सांसद श्री शंकर लालवानी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री मनीष सिंह,विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय ,जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कविता पाटीदार,स्मार्ट सिटी सीईओ अदिति गर्ग,सहित अन्य समिति सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित थे.
इस अवसर पर उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे गौशाला निर्माण, मनरेगा, कृषि विकास और स्वरोजगार योजनाओं के क्रियान्वयन को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि जिले में वाणिज्य, उद्योग और कृषि विभाग की व्यापक संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण को प्राथमिकता दी जाये तथा जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाये तथा खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिये परम्परागत खेती के साथ नगदी फसलों के उत्पादन पर विशेष जोर दिया जाये।
स्मार्ट सिटी योजना की समीक्षा करते हुये सांसद शंकर लालवानी उन्होंने राजवाड़ा भवन जीर्णोद्धार का कार्य शीघ्रातिशीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का नारा है कि पूरे देश में हर बड़े गांव में 2024 तक नल-जल योजना लागू की जायेगी। मगर हमारा प्रयास है कि यह कार्य इंदौर में 2022 तक पूरा कर लिया जाये।
उन्होंने इंदौर नगर में भीड़-भाड़ वाले इलाके में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने के निर्देश दिये। बैठक में कृषि, महिला एवं बाल विकस, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, असंगठित श्रमिक कल्याण, मनरेगा, आंगनवाड़ी केन्द्रों का निर्माण, मुख्यमंत्री सड़क योजना, उद्योग विभाग के जरिये स्वरोजगार, मुख्यमंत्री पथ विक्रेता ऋण योजना आदि की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने कहा कि सभी संबंधित विभाग जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक के निर्णय को लागू करें तथा सांसद महोदय के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। अधिकरीगण दौरा करते समय और आदान सामग्री वितरित करते समय जन प्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर काम करें। बैठक को सीईओ स्मार्ट श्रीमती अदिति गर्ग ने भी सम्बोधित किया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कविता पाटीदार, विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय के अलावा अनेक जनप्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
सांसद श्री लालवानी द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन यंत्री श्री सुनील उदीया को निर्देशित किया गया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रो में हर घर में नल सुविधा के लिए स्वीकृत योजनाओ के कार्य तत्काल प्रारम्भ किये जाये । कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने PHE विभाग को नर्मदा पाइप लाइन से पेयजल ग्रामो में उपलब्धता के लिए जल निगम से समन्वय के लिए कहा गया ।कलेक्टर ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री को सांवेर में स्वीकृत आंगनवाड़ी के कार्य तत्काल प्रारम्भ किये जाने के निर्देश दिए ।
बैठक में सांसद श्री लालवानी द्वारा मनरेगा,प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम,राष्ट्रिय खाद्य सुरक्षा मिशन,परम्परागत कृषि विकास योजना, असंगठित कर्मकार पंजीयन की समीक्षा की गयी। सांसद द्वारा जैविक कृषि के अधिक प्रसार के लिए कार्य करने को उपसंचालक आत्मा परियोजना को निर्देशित किया गया.
प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की समीक्षा में गत वर्ष के ४२ के लक्ष्य के विरुद्ध मात्र २२ प्रकरण वितरित होने एवं वर्मन लक्ष्य के विरुद्ध अत्यंत कम प्रकरण बेंको को प्रेषित होने पर सांसद श्री लालवानी द्वारा जिला उद्योग केंद्र के प्रति असंतोष और अप्रसन्नता व्यक्त की गयी।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री अभय बेडेकर ने समिति के समक्ष गरीब कल्याण योजना अंतर्गत 65000 परिवारों को खाद्यान वितरण की प्रगति से अवगत कराया गया । सांसद श्री लालवानी ने खाद्य विभाग को राष्ट्रिय खाद्य सुरक्षा मिशन से वंचित पात्र परिवारों को योजना में सम्मिलित करने हेतु शीघ्र परिणाममूलक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
बैठक में समिति द्वारा तय किया गया कि गरीबी रेखा सर्वे काफी पुराना है, इसे पुनः वर्तमान परिप्रेक्ष्य में लागु करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाये । विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय की मांग पर कलेक्टर ने खाद्य विभाग को निर्देशित किया कि दुकानों को खाद्यान आवंटन की जानकारी जिले के विधायक गण और सांसद कार्यालय को भी उपलब्ध कराई जाये।
असंगठित कर्मकार के पंजीकृत आवेदकों के लंबित प्रकरणों के निराकरण के निर्देश सांसद द्वारा उपयुक्त श्रम विभाग को दिए गए । नगर निगम के अपर आयुक्त श्री श्रंगार श्रीवास्तव ने पथ विक्रेता योजना अंतर्गत बैंक में प्रेषित प्रकरणों की स्थिति से समिति को अवगत कराया गया।
नगर निगम क्षेत्र में योजना में चिन्हांकित पथ विक्रेता के बैंक में केस प्रस्तुत करने के लिए अभियान चला कर आगामी 10 दिनों में प्रगति सुनिश्चित करने को सांसद श्री लालवानी द्वारा अपर आयुक्त को निर्देशित किया गया । अंत में जिला पंचायत की अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी मधुलिका शुक्ला द्वारा आभार और धन्यवाद व्यक्त करते हुए मीटिंग की कार्यवाही समाप्त की गयी I


