- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
इंदौर में सीरो सर्वे हुआ प्रारंभ
सर्वे टीम को सर्वेक्षण सामग्री वितरित की गई
इंदौर. कमिश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा और कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देशानुसार आज सुबह जिला प्रशासन द्वारा रवीन्द्र नाट्य गृह में सीरम सर्वेक्षण हेतु सीरो सर्वे टीम को सर्वेक्षण सामग्री वितरित की गई।
सामग्री लेकर 85 दलों के 170 कर्मचारी, जिसमें मुख्य रूप से नर्सेस शामिल है, रवाना हुई। यह सर्वे दल जिले में सात दिन तक 7 हजार परिवारों का सर्वे कर रिपोर्ट देगा। पूरा सर्वे पेपरलेस होगा।
सर्वे टीम को राजस्व अधिकारी और कर्मचारी भी सहयोग करेंगे। इस संबंध में कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पटवारियों की ड्यूटी लगा दी है।


