- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
80 साल की वृद्धा सहित 60 वर्ष पार के 18 मरीजों ने कोरोना को किया परास्त
कोरोना की जंग जीतने वालों में 15 साल की दो बच्चियां भी शामिल — कुल 63 मरीज डिस्चार्ज*
इंदौर. इंदौर में शासन-प्रशासन के प्रयासों से कोरोना मरीजों के इलाज के लिये किये गये इंतजामों के अच्छे परिणाम मिल रहे है। हर आयु वर्ग के व्यक्तियों का समुचित उपचार समय पर हो रहा है। इसके फलस्वरूप वे कोरोना जैसी महामारी को परास्त कर रहे है।
इसी सिलसिले में 80 साल की वृद्ध महिला सहित 60 वर्ष पार के 18 मरीजों ने कोरोना की जंग को जीता है। कोरोना की जंग जीतने वालों में 15 साल की दो बच्चियां भी शामिल है। आज अरविंदों अस्पताल से कुल 63 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
अरविंदों अस्पताल परिसर से उक्त सभी मरीजों को कोरोना के सफल उपचार के पश्चात् डिस्चार्ज कर विदाई दी गई। इन मरीजो ने आभार व्यक्त करते हुये कहा कि उपचार के दौरान स्टॉफ और चिकित्सकों बेहतर सहयोग मिला। अस्पताल में उनकी समुचित देखभाल की गई।
अच्छे से इलाज किया गया। इसके फलस्वरुप वे कोरोना को हराने में हम सफल हुये है। हमें एक बड़ी जंग जीतने जैसी खुशी है। नि:शुल्क इलाज के लिये उन्होंने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के प्रति आभार माना। मुख्यमंत्री सहित शासन-प्रशासन के अधिकारियों को भी धन्यवाद दिया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा 10 अगस्त 2020 को जारी बुलेटिन के अनुसार इंदौर में 6 हजार से अधिक मरीजों का सफल उपचार कर उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है। उपचाररत कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अभी दो हजार 563 हैं।
बुलेटिन के अनुसार अब तक एक लाख 59 हजार 922 नागरिकों के सैम्पल लिये गये। इसमें से 8 हजार 900 पॉजिटिव पाये गये। इनमें से 336 की मृत्यु हुई।


