- मध्य प्रदेश में चार साल में 1,054 करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी, इंदौर में 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के जरिए लोगों को सिखाए जा रहे डिजिटल सुरक्षा के गुर
- PPFAS Mutual Fund Opens New Office in Indore
- पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड ने इंदौर में नया ऑफिस खोला
- Arjun Kapoor Birthday Special - From Vienna to London, A Look at His Most Memorable Travel Diaries
- Saree' teaser has all the makings of the next chartbuster; fans await Riteish Deshmukh's full visual on June 27
इंदौर में कोरोना पॉजीटिव मरीज 39 सौ पार, 163 मौत
इंदौर. शहर में नए कोरोना पॉजीटिव मरीजों के मिलने सिलसिला जारी है और कुल आंकड़ा 39 सौ पार हो गया है. कल 41 नए पॉजीटिव मिले और कुल मरीजों का संख्या 3922 हो गई. दो मौत के साथ मृतकों की संख्या 163 हो गई है. इसमें राहत की बात यह है कि पिछले दिनों के मुकाबले जांचें बढ़ गई है और जांचों के मुकाबले पॉजीटिव मरीजों की संख्या काफी कम है.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी. शर्मा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कल 3107 सैम्पल जांचे गये थे. इसमें 3039 निगेटिव और 41 पॉजीटिव निकले. इसके साथ कोरोना पॉजीटिव का आंकड़ा 3922 हो गया. वहीं दो मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 163 हो गया. बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 53651 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 3922 संक्रमित निकले. इनमें से 163 की मौत हो गई.
इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 27 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी. अब तक कुल 2618 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. यह कुल पॉजीटिव मरीजों की दो तिहाई संख्या है. जबकि 1141 मरीजों का उपचार चल रहा है.
उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से 12 लोगों को डिस्चार्ज किया गया. क्वारेंटाइन सेंटरों से अब तक कुल 4045 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गयी.



