- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
आयुक्त ने घरेलू आउटफॉल को डे्रनेज लाईन में जोडृने के कार्यो का किया निरीक्षण
अन्य रहवासियों से की सहयोग की अपील
इन्दौर. नगर निगम आयुक्त ने घरेलू आउटफॉल को डेनेज लाईन में जोडने के कार्यो का अवलोकन किया. रहवासियो द्वारा नाले में छोडी जा रही गंदे पानी की लाईन को स्वंय के व्यय पर सीवरेज लाईन से जोड़ा जा रहा है. आयुक्त ने ऐसे रहवासियो को धन्यवाद देते हुए अन्य लोगों से भी शहर हित में कार्य करने की अपील की है.
उल्लेखनीय है कि निगमायुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के साथ ही वॉटर प्लस सर्वे के तहत दिए गए निर्देश के क्रम में नदी में गिरने वाले सीवरेज को रोकने के लिये निगम द्वारा विभिन्न स्थानों पर 5624 रहवासियों के घरेलू आउटफाल को ड्रेनेज लाइन में जोडऩे के कार्य का अभियान शुरू किया गया है.
इसी क्रम में आज आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा वार्ड 66 के गुरूनानक कालोनी, बारा मत्था व अन्य क्षेत्रो में रहवासियों के निजी ऑउटफॉल को सीवरेज लाईन में जोडने के कार्यो का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया. आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान बारामत्था में नदी पर बने स्टॉप डेम को भी देखा. यहां पर नदी के दोनो ओर लेण्डस्केपिंग करने व सौन्दर्यीकरण हेतु नदी के दोनो किनारे पर पौधारोपण करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिये.
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त संदीप सोनी, अधीक्षण यंत्री डीआर लोधी, सुनिल गुप्ता व अन्य अधिकारी उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि वार्ड 66 के गुरूनानक कालोनी, बारामत्था क्षेत्र में लगभग 20 रहवासियों द्वारा अपने घर से निकलने वाले गंदे पानी की लाईनो को पूर्व में नदी में छोड़ रखा था.
आयुक्त सुश्री पाल के निर्देश पर निगम अधिकारियो ने लगातार संपर्क कर रहवासियो को समझाईश दी. इसके परिणाम स्वरूप गुरू नानक कालोनी एवं बारामत्था के नदी किनारो के रहवासियो द्वारा घर से निकलने वाले गंदे पानी को नाले में ना छोडते हुए, स्वंय के व्यय पर घरेलू लाईन को सीवरेज लाईन से जोडऩे का कार्य किया गया.
स्वेच्छा से किया कार्य
आयुक्त ने बारामत्था गुरूनानक कालोनी के रहवासियो के घरो में किये जा रहे कार्यो के अवलोकन के साथ ही रहवासियो से चर्चा भी की. चर्चा में नागरिको ने बताया कि निगम अधिकारियो ने हमें समझाईश दी. यह एक अच्छा कार्य है कि हमारे घर के पास से जो नदी बहेगी वह स्वच्छ व शुद्ध जल की बहने लगेगी. यह जानकारी हमें प्राप्त होने पर हमने स्वंय ने स्वेच्छा से यह कार्य करना शुरू किया.
आयुक्त सुश्री पाल द्वारा आज ऐसे कई घरो का भी निरीक्षण किया गया. आयुक्त सुश्री पाल ने ऐसे रहवासियो को शहरहित में किये गये कार्यो के लिये धन्यवाद देते हुए, नदी किनारे के अन्य नागरिको से भी अपील की है कि वह भी नाले में गिरने वाले अपने घरो के कनेक्शन को बंद कर सीवरेज में जोडने का कार्य करे.


