- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
ट्रॉले में पीछे से घुसी कार, एक गंभीर
इंदौर. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सामने चल रहे सरिए से भरे एक ट्रॉले में जा घुसी. हादसे में कार सवार चार युवक घायल हो गए. इनमें से ड्राइवर को गंभीर चोट आई है. आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया.
हादसा देर रात हीरानगर थाना क्षेत्र के एमआर- 10 रोड पर हुआ। एक ट्रॉला सरिया लेकर आगे चल रहा था. चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रॉले से आगे निकलने के चक्कर में उसमें पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
कार में सवार चारों युवक उसमें फंस गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को थाने भिजवाया.
हीरानगर पुलिस के अनुसार, चलते ट्रॉले में पीछे से कार घुसी है. हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए हैं. इसमें से ड्राइवर को गंभीर चोट आई है, जबकि तीन लोगों को कम लगी है. कार की तलाशी लेने पर शराब की एक बोतल मिली है. कार सवारों ने नशा किया है या नहीं, इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है.


