- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
निगमायुक्त ने देखी सफाई व्यवस्था
निरीक्षण के दौरान देखे नाला टेपिंग के कार्य
इंदौर. आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत शहर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त संदीप सोनी, पाटीदार, सुनिल गुप्ता, संबंधित सीएसआई, दरोगा व अन्य उपस्थित थे.
आयुक्त सुश्री पाल द्वारा प्रात:काल मुसाखेडी, रिंग रोड, शिव नगर, विराट नगर, अभिषेक नगर, नेमावर रोड, सहित अन्य क्षेत्रो में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया.
निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे तथा डिवाईडर के आस-पास सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ ही फुटपाथ किनारे लगे लिटरबीन की मॉनिटरिंग कर लिटरबीन के भरने पर उसे तत्काल खाली कराने के लिये भी संबंधित सीएसआई को निर्देश दिये.
निरीक्षण के दौरान शिव नगर विराट नगर में नाला सफाई कार्यो के साथ ही नाला टेपिंग कार्यो के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. इसके पश्चात आयुक्त सुश्री पाल द्वारा आजाद नगर नाले का चौधरी बाग पुलिया से एकता नगर तक निरीक्षण किया गया.
निरीक्षण के दौरान आयुक्त द्वारा नाले को प्रारभिक बिन्दु से मूसाखेड़ी तक सफाई कराकर प्रोफाइल बनाए और नाले को अतिक्रमण से मुक्त करने के संबंधितों को निर्देश दिए गए. आयुक्त सुश्री पाल द्वारा इसके पश्चात टे्रंचिंग ग्राउण्ड स्थित सी एंड डी वेस्ट प्लांट का भी अवलोकन किया और प्लांट के किये जा रहे कार्यों को देखा.


