- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
500 किलो से अधिक अमानक पोलिथिन जब्त, 25 हजार रुपए का स्पॉट फाइन
इंदौर. स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने के उद्देश्य से अमानक प्रतिबंधित पोलिथिन व केरीबेग का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध सख्ती कार्रवाई की जा रही है. इसी के अंतर्गत 500 किलों से अधिक अमानक पॉलीथिन जब्त कर 25 हजार रुपए वसूल किए गए.
आयुक्त सुश्री पाल के निर्देश पर पूरे इंदौर शहर में पॉलिथीन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में आज जोन क्रमांक 3 वार्ड क्रमांक 57 में प्रभारी दरोगा अमर कल्याणे द्वारा सबनीस बाग में सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान 101 सबनीस बाग में दीपक मोरे द्वारा प्रतिबंधित पोथिलीन लेकर जा रहे थे, जिसे दरोगा श्री कल्याणे द्वारा पकड़ा एवं उसकी जानकारी जोन 3 सीएसआई महेश सिकरवार को दी.
मौके पर सीएसआई महेश सिकरवार और सहायक सीएसआई रूपेश मकासरे पहुंचे और दीपक मोरे को साथ लेकर रोड संबंधित क्षेत्र के थाना से पलिस को लेकर दीपक मोरे के घर की छानबीन शुरू की गई. छानबीन के दौरान उनके घर लगभग 500 किलो से प्रतिबंधित पॉलिथीन मिली. सीएसआई श्री सिकरवार द्वारा अमानक पोलिथिन जप्ती के संबंध में स्वास्थ्य अधिकारी राजेश जायसवाल को दी गई.
मौके पर छानबीन कि गई तो दीपक मोरे ने बताया कि चिकमंगलूर चैराहे पर ऋतिक ट्रेडर्स के नाम से उनकी दोने पत्तल की दुकान है, जिस पर स्वास्थ्य अधिकारी राजेश जयसवाल ने सीएसआई महेश सिकरवार को तत्काल मौके पर पहुंच जांच पड़ताल करने को कहा. सीएसआई श्री सिकरवार ने दीपक मोरे की उपस्थिति में दुकान के ताले खुलवाएं और दुकान पर छानबीन की.
उक्त दुकान से लगभग 5 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन मिली. इस पर स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर सीएसआई श्री सिकरवार व दरोगा अमर कल्याणे द्वारा दीपक मोरे पर रूपये 25 हजार का स्पॉट फाइन किया. प्रतिबंधित अमानक पोलिथिन जपत की गई.


