- Acharya Vinod Kumar Says Current Student Unrest Reflects His Earlier Astrological Forecast, Sees Peaceful Days Ahead
- Amiee Misobbah Voices Her Support for Students Fighting for a Better Education System
- एसुस ने इंदौर में एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च कर भारत भर में अपनी रिटेल स्ट्रेटेजी को मजबूत किया
- आयुर्वेदिक कफ सिरप: खांसी से राहत का एक प्राकृतिक उपाय
- Inspired by Their Own Love Story: Samiksha Oswal Opens Up About the Real-Life Story Behind Max, Min & Meowzaki
फ्रेंचाइजी देने के नाम पर ठगे थे करोड़ों रूपए
धोखाधड़ी के प्रकरणों में फरार 3 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा
इंदौर. करोड़ों रुपए की धोखाधडी के प्रकरणों में फरार 3 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों द्वारा मेसर्स ऑक्सीजन लाइफ लाइन रिटेल प्राइवेट लिमिटेड इंदौर, आरोग्य रिटेल मेडिसिन इंदौर आदि कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर फर्जी एग्रीमेंट कर कई आवेदकों के करोड़ो रुपए लिए थे. उन्हें न तो सही से सर्विस दी, न उनके पैसे वापस किए कर उनसे ठगी की गई. तीनों आरोपियों ने इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर एवं धार जिले के आवेदकों के साथ छल पूर्वक पैसे लेकर ठगी की थी. आरोपियों पर 8 प्रकरण पंजीबद्ध हैं.
क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से थाना विजय नगर इंदौर, जबलपुर जिले के थाना ओमती और मदनमहल, ग्वालियर जिले के थाना कंपू, धार जिले के थाना कोतवाली सहित इंदौर के थाना तुकोगंज, लसूडिया, हीरानगर में भी पंजीबद्ध कुल 8 प्रकरणों में फरार तीनों आरोपी के संबंध में जानकारी मिली.
उक्त तीनों फरार आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने कार्यवाही कर मुताबिक योजना के घेराबंदी कर कुंवर पुष्पेंद्र सिंह उर्फ के.पी.सिंह पिता देवेंद्र सिंह, उर्वशी पति रूपेंद्र सिंह और रूपेंद्र सिंह पिता देवेंद्र सिंह चौहान को पकड़ा. तीनों आरोपी संचालको द्वारा धोखाधड़ी की योजना बनाकर कंपनी शोर्यादित एडवर्टाइज (मेसर्स ऑक्सीजन लाइफ लाइन रिटेल प्राइवेट लिमिटेड इंदौर), आरोग्य रिटेल मेडिसिन इंदौर रजिस्टर्ड ऑफिस प्लॉट नं 168 पार्ट-2 स्कीम नंबर 78 विजय नगर इंदौर के नाम से फरयादियो को फ्रेंचाइजी देने के नाम पर करोड़ों रुपए लेकर एग्रीमेंट के तहत न सर्विस दी न पैसे वापस किए और फरार हो गए थे.
तीनों आरोपियों के विरुद्ध जबलपुर जिले के थाना ओमती एवं मदन महल, ग्वालियर जिले के थाना कंपू, इंदौर जिले के थाना विजय नगर एवं थाना तुकोगंज, लसूडिया, हीरानगर एवं धार जिले के थाना कोतवाली सहित कुल 08 अपराध पंजीबद्ध है, जिसमें यह आरोपी फरार थे. जिन्हें क्राइम ब्रांच टीम द्वारा पकड़कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं.


